International Animal Day: आज है ‘विश्व पशु दिवस’, जानिए इसका इतिहास, उद्देश्य और महत्व

0
438
International Animal day: आज है ‘विश्व पशु दिवस’

International Animal Day: हर साल 4 अक्टूबर (4 October) को अन्तर्राष्ट्रीय पशु (Animal Day) दिवस मनाया जाता है। विश्व पशु दिवस मनाने का उद्देश्य पशुओं के अधिकारों तथा पशुओं के प्रति लोगों के बीच सुरक्षा करना है। इसे पहली बार 1925 में सिनोलॉजिस्ट हेनरिक ज़िमर्मन द्वारा मनाया गया था।

विश्व पशु दिवस का इतिहास

जर्मन लेखक हेनरिक जिमर्मन ने पहली बार 1925 में विश्व पशु दिवस मनाया था। इसकी पहली बैठक 24 मार्च 1925 आयोजन स्थल बर्लिन में स्थिति स्पोर्ट्स पैलेस में किया गया। इस आयोजन में लगभग 5000 लोगों ने भाग लिया था।

https://www.instagram.com/p/CUhoVWSMWMJ/

जिसके 4 साल बाद 4 अक्टूबर 1929 से अन्तर्राष्ट्रीय पशु दिवस मनाने की शुरुआत की गयी। शुरु में इस आन्दोलन को जर्मनी में मनाया गया था लेकिन फिर धीरे-धीरे इसे स्विट्ज़रलैंड, ऑस्ट्रिया और चेकोस्लोवाकिया भारत, स्लोवाकिया में मनाना शुरु किया गया। उसके बाद 1931 में फ्लोरेन्स, इटली में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय पशु दिवस की बैठक हुई जिसमें 4 अक्टूबर को पूरे विश्व में विश्व पशु दिवस मनाने का निर्णय लिया गया ।

विश्व पशु दिवस का महत्व

इस दिन जानवरों पर व्यक्तियों, व्यवसायों और अन्य मानवीय व्यवहारों के प्रभावों के बारे में जागरूकता पैदा करना है। इसे ‘पशु प्रेमी दिवस’ के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यह जानवरों के अधिकारों के लिए काम करने वाले व्यक्तियों और संगठनों की भागीदारी के माध्यम से जानवरों के प्यार, देखभाल, स्नेह और संरक्षण को प्रोत्साहित करता है।

https://www.instagram.com/p/CT4cHG4sFeS/

विश्व पशु दिवस का उद्देश्य

विश्व पशु दिवस का उद्देश्य जानवरों की रक्षा के बारे में जागरूकता फैलाना है। पशुओं की स्थिति बेहतर करने और उनके कल्याण मानकों में सुधार करने के लिए। सभी लोग जानवरों को पहचानें और उनकी भावनाओं का सम्मान करें। मानव को जानवरों के जीवन में सुधार करने की जिम्मेदारी होती है। अन्तर्राष्ट्रीय पशु दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को जानवरों के प्रति दया भाव रखना है।

यह भी पढ़ें: Tourism places: अक्टूबर में कहीं घूमने का कर रहा है मन, तो इन जगहों पर जाने का बना लें प्लान

World Heart Day 2021: विश्व हृदय दिवस आज, जानें इस दिन का महत्व और इतिहास

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here