भारत में कोरोना तेजी से फैल रहा है। देश में एक दिन के भीतर 1.60 लाख नए मामले सामने आए हैं। वहीं कई राज्यों से वैक्सीन की किल्लत की खबर भी सामने आ रही है। दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों में वैक्सीन की कमी पड़ी गई है। इसके लिए केंद्र सरकार को राज्य सरकारें कोस रही हैं। पर सबसे अच्छी खबर तो है कि, इतने बुरे हालात के बाद भी भारत ने 85 दिनों में 10 करोड़ डोज देकर दुनिया के सभी देशों को पीछे छोड़ दिया है। भारत ने वैक्सीनेशन कैम्पेन में एक नया वर्ल्ड रिकार्ड कायम किया है। अमेरिका को इतने डोज लगाने में 89 दिन, जबकि चीन को 106 दिन लगे थे। जनसंख्या के लिहाज से भारत के लिए यह एक बड़ी चुनौती रहा है। क्योंकि चीन ही एक ऐसा देश है, जिसकी जनसंख्या भारत से अधिक है।

भारत इस आंकड़े को 10 अप्रैल को क्रॉस कर चुका है। यानी भारत सबसे कम समय में इतने डोज लगाने वाला देश बन गया है। भारत ने इस मामल में अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया।

कोरोना का सबसे बुरा असर अमेरिका पर पड़ा। यहां 5 लाख 62 हजार से अधिक लोगों की मौतें हो चुकी हैं। यहां 85 दिन में 9.2 करोड़ डोज दी जा सकीं।

भूटान जैसे छोटे देश ने 61 प्रतिशत आबादी को वैक्सीन लगा ली हैं। भूटान को ये वैक्सीन डिप्लोमैसी के तहत भारत ने ही उपलब्ध कराई थीं। हालांकि कुछ वैक्सीन चीन ने भी उसे उपलब्ध कराई हैं। यानी भूटान ऐसा दूसरा देश बन गया है, जिसने अपनी सबसे अधिक आबादी को तेजी से वैक्सीन लगाईं। आबादी के लिहाज से भारत इस मामले में बेशक 55वें नंबर पर है।

देश में अब तक 6.5 प्रतिशत आबादी का ही वैक्सीन लग पाई है। यही नहीं, अमेरिका के बाद भारत दुनिया का सबसे संक्रमित देश बन गया है। पहले नंबर पर सेशेल्स है। यहां की 66 प्रतिशत आबादी को वैक्सीन लग चुकी है।

बता दे किं, भारत में वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने रविवार से टीक उत्सव शुरू किया गया है। इसके तहत पहले दिन 27 लाख, जबकि दूसरे दिन 37,63,858 वैक्सीन डोज़ दी गई। कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए वैक्सीनेशन कैम्पेन को तेजी से बढ़ाया जा रहा है। महाराष्ट्र में 1 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी हैं। राजस्थान में 97.16 लाख लोगों को वैक्सीन लग चुकी हैं।

भारत में कोरोना की रफ्तार तेज है। यहां पर 12 लाख से अधिक एक्टिव केस हैं। कोरोना से जंग जीतने के लिए सरकार ने अर्ध लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू घोषित कर दिया है। इसके साथ ही भारत में अब कोवैक्सीन के साथ कोविशिल्ड और रूस की वैक्सीन स्पुतनिक-वी का टीकाकरण दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here