देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता को आज शाम 6 बजे संबोधित करने वाले हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर के दी है।

कोरोना काल में प्रधानमंत्री कई दफा जनता को संबोधित कर चुके हैं। ऐसे में एक बार फिर प्रधानमंत्री जनता को संबोधित करने वाले हैं।

नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर के लिखा, “आज शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम संदेश दूंगा। आप जरूर जुड़ें।”

नवरात्रि का उत्सव चल रहा है साथ ही 14 नवंबर को दीपावली है। सबसे अहम बात देश में कोरोना का कहर बढ़ती हा जा रहा है। 75 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री का लाइव आना काफी अहम माना जा रहा है।

लोग आंकलन लगा रहे है कि त्योहारों लेकर कोई बात कर सकते हैं। हो सकता है त्योहारों को लेकर कोई घोषणा करें। साथ ही बिहार चुनाव भी आने वाला है।

पीएम देश की जनता को जनता कर्फ्यू, लॉकडाउन, कोरोना वॉरिर्यस के प्रति सम्मान की घोषणा करने के लिए भी लाइव आ चुके हैं।

पीएम मोदी ने कोरोना काल के बीच कई बार राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा की है, बीते दिनों ही पीएम ने देश में चल रहे कोरोना वैक्सीन के ट्रायल पर बैठक की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here