देश में कोरोना का कहर बढ़ते ही जा रहा है। आए दिन कोरोना नया सतक लगा रहा है। भारत के हर राज्य में हाहाकार मचा हुआ है। भारत में 24 घंटे के भीतर 1.85 लाख नए केस सामने आए हैं। वहीं 1,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है। देश में 12 लाख से अधिक एक्टिव मामले हैं। पिछले कुछ दिनों से देश में मामलों में भारी उछाल देखी जा रही है।

महाराष्ट्र में कोरोना का सबसे अधिक कहर बरपा है। आए दिन यहां हजारों में मामले रिकॉर्ड किए जा रहे हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए शिव सेना सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी की है। सरकार ने साफ तौर पर लॉकडाउन की बात नहीं कही है लेकिन नई गाइडलाइंस लॉकडाउन से कम नहीं है। यहां पर जरूरी सेवाओं को छोड़ कर सब कुछ बंद रहेगा। 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक राज्य में भारी पाबंदी रहने वाली है। महाराष्ट्र में आज से धारा 144 लागू हो गई है। चार से अधिक लोग एक जगह पर खड़े नहीं हो सकते हैं।

वहीं उत्तर प्रदेश में भी मामले उपर की तरफ जाते दिख रहे हैं। यहां पर राजधानी लखनऊ में सबसे अधिक कोरोना मामले रिकॉर्ड किए जा रहे हैं। कोरोना को देखते हुए योगी सरकार ने नाइट कर्फ्यू का सहारा लिया है। पर जनता का कहना है कि, इससे कुछ खास असर नहीं होने वाला है।

मध्य प्रदेश की बात करें तो, राज्य में कोरोना तेजी से फैल रहा है। खबर है कि, मौत का आंकड़ा बढ़ते जा रहा है। शिवराज सरकार मौत का आंकड़ा छिपाने में जुटी है। यहां पर नाइट कर्फ्यू के साथ सप्ताह में चार दिन शहरी इलाकों में लॉकडाउन रहेगा। पंजाब और हरियाणा में भी नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है।

वर्ल्डोमीटर (worldometer) के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान 1.85 लाख से अधिक नए मामले सामने आने के बाद भारत में संक्रमितों का आंकड़ा 1.38 करोड़ के पार पहुंच गया है। जबकि 1000 से अधिक मौतों के साथ कोविड से मरने वालों की कुल संख्या 1,72,115 हो गई है। पिछले कुछ दिनों से लगातार पॉजिटिव मामले बढ़ने के साथ कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर में गिरावट दर्ज की जा रही है।

देश में कोरोना का कुल आंकड़ा (राज्य सरकारों के अनुसार) पिछले 24 घंटे में आए कुल नए केस: 1,85,248 पिछले 24 घंटे में हुई कुल मौतें: 1,026 पिछले 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 82,231 भारत में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा- 13,871,321 भारत में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा- 1,72,115 भारत में अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या-12,332,688

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here