India-Japan Relation: भारत-जापान 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता की शुरूआत, रक्षा मंत्री Rajnath Singh और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लिया हिस्सा

0
224
India-Japan Relation
India-Japan Relation

India-Japan Relation: रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज टोक्यो में जापान के रक्षा मंत्री यासुकाज़ु हमदा (Yasukazu Hamada) के साथ द्विपक्षीय वार्ता की है। दोनों मंत्रियों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के साथ-साथ क्षेत्रीय मामलों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। वार्ता के दौरान, मंत्री राजनाथ सिंह ने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत-जापान का द्विपक्षीय रक्षा अभ्यास और उसमें बढ़ती जटिलताएं इस बात का प्रमाण है कि दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को गहरा हो रहा है। उन्होंने भारत-जापान रक्षा साझेदारी के महत्व और स्वतंत्र, खुले और नियम-आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र को सुनिश्चित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार किया।

India-Japan Relation
India-Japan Relation

दोनों मंत्रियों ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि लड़ाकू अभ्यास के उद्घाटन और शीघ्र आयोजन से दोनों देशों की वायु सेनाओं के बीच अधिक सहयोग और अंतर-संचालन का मार्ग मजबूत होगा। रक्षा मंत्री ने रक्षा उपकरण और तकनीकी सहयोग के क्षेत्र में साझेदारी के दायरे का विस्तार करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने जापानी उद्योगों को भारत के रक्षा गलियारों में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। जहां से सरकार द्वारा बनाए गए रक्षा उद्योग के विकास के लिए अनुकूल वातावरण पैदा होंगे। आगे कहा कि उन्होंने इस साल मार्च में अभ्यास ‘मिलन’ के दौरान आपूर्ति और सेवा समझौते के पारस्परिक प्रावधान के संचालन का स्वागत किया है।

India-Japan Relation: दोनों देशों के बीच रिश्ते को 2022 हो जाएंगे 70 साल

बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जापान की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा के लिये 7 सितंबर को जापान पहुंचे हैं। इस साल दोनों देशों के बीच स्थापित राजनयिक संबंधों को 70 वर्ष हो जायेंगे। इसकी पहली बैठक 30 नवंबर 2019 को हुई थी जिसमें रक्षा मंत्री सिंह और विदेश मंत्री जयशंकर ने भारतीय पक्ष का नेतृत्व किया था

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here