भारत दुनिया का तीसरा सबसे अरबपति देश बन गया है। अफ्रएशिया बैंक ग्लोबल वेल्थ माइग्रेशन रिव्यू की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में अभी कुल 119 अरबपति है और यह आंकड़ा वर्ष 2027 तक 357 तक पहुंचने की उम्मीद है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अगले 10 वर्षों में भारत में 238 अतिरिक्त अरबपति जुड़ने की संभावना है तो वहीं पड़ोसी देश चीन में 448 ऐसे अरबपति जुड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

पढ़ें: दुनिया के अमीर देशों में छठे नंबर पर काबिज भारत, पहले पर अमेरिका

रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2027 तक अमेरिका में अरबपतियों की संख्या में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा। यह संख्या 884 तक पहुंच सकती है। वहीं 697 के साथ दूसरे स्थान पर चीन और 357 के साथ भारत तीसरा अरबपति देश बन जाएगा। बता दें कि अरबपति या बिलिनेयर उन व्यक्तियों को कहा जाता है जिनकी नेट एसेट एक अरब या इससे ज्यादा की होती है।

पढ़ें: मुंबई दुनिया के सबसे अमीर शहरों में शामिल

गौरतलब है कि मौजूदा समय में दुनियाभर में 2,252 अरबपति हैं। 2027 तक इनकी संख्या बढ़कर 3,444 होने की उम्मीद है। कुल संपत्त‍ि की बात करें तो इस मामले में भारत विश्व का छठा सबसे अमीर देश है। भारत की संपत्त‍ि 8,230 अरब डॉलर आंकी गई है। वहीं पहले पायदान पर अमेरिका को रखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार इसकी दौलत 62,584 अरब डॉलर है। दूसरे स्थान पर चीन (24,803 अरब डॉलर)  और तीसरे स्थान पर (19,522 अरब डॉलर) जापान है।

पढ़ें: रिलायंस को पछाड़ TCS बनी देश की सबसे अमीर कंपनी

टोटल वेल्थ के आधार पर हर देश में रहने वाले लोगों की निजी संपत्ति के मामले में भारत दुनिया का तीसरा सबसे अमीर देश है जिसकी कुल संपत्ति 8230 बिलियन डॉलर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here