झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार विपक्ष के निशाने पर है। खबर है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा सब्जी बेचने वाले और मजदूरों से डर गई है। सरकार को डर है कि कहीं ये लोग हेमंत की सरकार को गिरा न दें। इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। अब विपक्ष हेमंत सरकार पर हमलावर हो गया है।

शनिवार को तीनों आरोपियों अभिषेक, अमित और निवारण के परिजन जेल भेजे जाने के बाद कोतवाली थाना पहुंचे।

पुलिस की गिरफ्त में सजा काट रहा बेगुनाह निवारण के चचेरे भाई ने बताया कि उसका भाई बोकारो के डुंडीबाग बाजार में फल का ठेला लगाता है। उसका राजनीति से कोई वास्ता नहीं है। गुरुवार की रात बोकारो पुलिस रात एक बजे घर आयी और पूछताछ के लिए ले गयी। निवारण के भाई ने बताया है कि शुक्रवार की सुबह वह थाना गए तब बोले कि जांच चल रही है, रिपोर्ट नहीं आयी है।

वहीं गिरफ्तार अमित सिंह के पिता मदन सिंह ने बताया कि अमित बोकारो में बीएसएल में ठेका मजदूर है। मदन सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले उनके बोकारो सेक्टर दो स्थित क्वार्टर में पुलिस आयी और उठाकर ले आयी। इधर, रांची के अभिषेक दुबे की बहन भावना के मुताबिक, अभिषेक छोटी-मोटी ठेकेदारी ठेका का काम करता था। लेकिन अब वह राशन दुकान पर बैठता है। अभिषेक के परिजनों के मुताबिक, किसी विधायक के साथ वह हाल में दिल्ली गया था। लेकिन विधायकों की खरीद-फरोख्त जैसे मामलों से अभिषेक का कोई जुड़ाव नहीं है।

झारखंड के राजनीतिक गलियारे  में हलचलह है कि हेमंत सोरेन सरकार को गिराने की साजिश रची जी रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इसके पीछे बीजेपी  को जिम्मेदार बताया है। वहीं मजदूरों की गिरफ्तरी पर  झारखंड के पूर्व सीएम और भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी हेमंत ने कहा कि सरकार को इन लोगों को रिहा करना चाहिए और मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जाना चाहिए।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने सरकार गिराने की साजिश की खबरों को हास्यास्पद, तथ्यहीन, आधारहीन और शरारत पूर्ण बताया है। उन्होंने कहा छोटे-छोटे लोगों से सरकार गिराने की बात सत्तारूढ़ दलों के विधायकों की तौहीन है। उन्होंने आशंका जाहिर की है कि कहीं यह साजिश सरकार में शामिल दलों की साजिश तो नहीं। उन्होंने इस मामले की जांच हाईकोर्ट के वर्तमान जज से कराने की मांग की। 

वहीं झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा पर जनता की चुनी हुई सरकार को अपदस्थ करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि खुद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने बेरमो और दुमका उपचुनाव के दौरान सार्वजनिक रूप से कहा था कि उपचुनाव के बाद राज्य की सरकार गिर जाएगी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here