जहां बारिश कुछ जगहों में लोगों को राहत दे रही है तो वहीं बारिश देश के कई राज्यों में मुसीबत का सबब बन रही है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई हर साल की तरह इस साल भी बारिश से बेहाल है। यहां दक्षिण पश्चिमी मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है और भारी बारिश के कारण मुंबई, ठाणे और नवीं मुंबई में दो दिनों में 7 लोगों की मौत हो गई है। सात लोगों में से 2 की रविवार को और पांच की सोमवार को मौत हुई।

वहीं ठाणे के अंबरनाथ तालुका के वाडोल गांव में देर रात एक घर के करीब की दीवार ढह जाने से 13 साल के एक लड़के की मौत हो गई और उसके माता-पिता घायल हो गए। मुंबई और ठाणे में बीते रात से बारिश हो रही है। इससे कई स्थानों पर पानी भर गया जिससे दफ्तर आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लेलॉयड एस्टेट बिल्डिंग में रहने वाले एक व्यक्ति ने लोगों ने बताया कि, “सुबह 4 बजे हम सो रहे थे। तभी अचानक जोरदार  आवाज आई। जब हमने घर से बाहर आकर देखा तो होश उड़ गए। बिल्डिंग से सटी जमीन धंस गई। कई कारें गड्ढे में जा गिरी। शुक्र है बिल्डिंग के लोग सुरक्षित हैं।”

बारिश का असर उप नगरीय रेलगाड़ियों की रफ्तार पर भी पड़ा है। मुंबई के तमाम स्टेशन पानी से लबालब हो गई हैं और रेलवे ट्रैक तक डूब चुके हैं। रेल लाइन पर पानी भरने से वेस्टर्न, हार्बर और सेंट्रल लाइन 5-7 मिनट देरी से चली। ब्रांद्रा स्‍टेशन पर भी तकनीकी खराबी आ गई है और ट्रेनें लेट हो गईं।

बीएमसी की आपदा प्रबंधन इकाई के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम दक्षिण मुंबई में मेट्रो सिनेमा के नजदीक दो लोगों पर पेड़ गिर जाने से उनकी मौत हो गई।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ घंटों मुंबई में बहुत भारी बारिश होगी। सभी इलाकों में बचाव दलों को अलर्ट कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here