Gujrat News: Bhupendra Patel के कैबिनेट में इन चेहरों को मिली जगह, यहां देेखें लिस्ट

0
363
Bhupendra Patel
After the swearing ceremony Bhupendra Patel
गुजरात की राजनीति में काफी उठा पटक के बाद भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। सभी नए मंत्रियों ने शपथ ले ली है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल में 20 मंत्रियों को जगह दी गई है। नए मंत्रिमंडल में तीन महिलाओं को भी शामिल किया गया है।

गुजरात की नई Cabinet की सूची इस प्रकार है

1.    राजेंद्र त्रिवेदी
2.    जितेंद्र वघानी
3.    ऋषिकेश पटेल
4.    पूर्णश कुमार मोदी
5.    राघव पटेल

6.    उदय सिंह चव्हाण
7.    मोहनलाल देसाई
8.    किरीट राणा
9.    गणेश पटेल
10.    प्रदीप परमार

11.    हर्ष सांघवी
12.    जगदीश ईश्वर
13.    बृजेश मेरजा
14.    जीतू चौधरी
15.    मनीषा वकील

16.    मुकेश पटेल
17.    निमिषा बेन
18.    अरविंद रैयाणी
19.    कुबेर ढिंडोर
20.    कीर्ति वाघेला

यह आकलन तो पहले से ही लगाया जा रहा था कि विजय रूपाणी की छुट्टी के बाद गुजरात में कई मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। आकलन सही हुआ कई मंत्रियों को हटा कर 20 नए मंत्रियों को शामिल किया गया है।

गुजरात विधानसभा के स्पीकर का इस्तीफा

Rajendra Trivedi Resign latter

हालांकि इस नए मंत्रिमंडल विस्तार से विजय रूपाणी के समर्थन वाले मंत्री काफी नाखुश थे उन्होंने कल शपथ ग्रहण समारोह को छोड़ विजय रूपाणी के आवास पर ही डेरा डाला था। दरअसल शपथ ग्रहण समारोह कल ही होने वाला था लेकिन मंत्रियों के विरोध के कारण इसे टालना पड़ा। गहमा गहमी के बाद शपथ ग्रहण संपन्न हो गया है।

बता दें कि एक तरफ जहां गुजरात में नए मंत्री शपथ ले रहे थे, इस बीच गुजरात विधानसभा के स्पीकर राजेंद्र त्रिवेदी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नए मंत्रियों के साथ अब गुजरात विधानसभ को नया स्पीकर भी मिलेगा

गुजरात में शपथ ग्रहण समारोह के बाद शाम 4.30 बजे पहली कैबिनेट बैठक होगी। गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा इसकी जानकारी दी गई है। नए मंत्रिमंडल में सभी वर्गों का खासा ख्याल रखा गया है।

यह भी पढ़ें:

पिता के इस्तीफे के बाद बेटी Radhika Rupani का सोशल मीडिया पर छलका दर्द, पूछा- “राजनीति में शालीनता नहीं रखनी चाहिए?”

Gujrat New CM: Bhupendra Patel होंगे राज्य के नए सीएम, नरेंद्र तोमर ने किया एलान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here