भारत में हर दो मिनट में महिलाओं के साथ कोई न कोई आपाराधिक घटना घटित होती है और हर 15 मिनट में किसी महिला का बलात्कार होता है। महाराष्ट्र के नागपुर में भी एक ऐसी ही वारदात देखने को मिली, जहां एक नाबालिग लड़की को दरिंदों ने अपनी हैवानियत का शिकार बनाया। लड़की की उम्र मात्र 17 साल है, वहीं बलात्कारियों की उम्र 44 और 19 साल बताई जा रही है।

Gangrape in Nagpur MLA's hostelमहाराष्ट्र के नागपुर में घटी इस घटना को सिविल लाइंस स्थित विधायक हॉस्टल में अंजाम दिया गया। ख़बरों के मुताबिक आरोपी 44 वर्षीय मनोज भगत लड़की का परिचित है, लड़की उसकी ज्वेर्लस की दुकान पर काम करती थी। आरोपी लड़की को बहला-फुसलाकार उसके घर से ले गया। जिसकी जानकारी लड़की के परिजनों को भी थी। मगर, लड़की को बताई जगह ले जाने की बजाए आरोपी उसे एमएलए हॉस्टल में ले गया और वहां की कार पार्किंग में उसके साथ दुष्कर्म किया, उस वक्त आरोपी का 19 वर्षीय साथी रजत माद्रे भी मौजूद था। दोनों ने लड़की के साथ गैंग रेप किया । फिर उसे एमएलए हॉस्टल के कमरा नम्बर 320 में ले जाया गया और चार दिनों तक उसे बंधक बनाकर रखा और जबरन रेप किया।

पीड़ित के परिवार वालों की शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में ज्वेलर्स दुकान के मालिक मनोज भगत और रजत माद्रे दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को अदालत ने 24 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here