पारिवारिक विवाद में आमजन की महिलाओं को मारना-पीटना, उन्हें जलाने जैसी खबरें तो सब ने सुनी ही होगी। लेकिन कभी किसी ने सोचा नहीं होगा कि राज्यमंत्री जैसे पद पर रहने वाली महिला के ससुराल वाले भी उन पर इस तरह का जुल्म कर सकते हैं। प्रदेश के कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव की करीबी एसपी नेत्री और पूर्व राज्यमंत्री संगीता यादव रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गईं। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्‍हें निजी अस्‍पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया है। घटना यूपी के जौनपुर जिले के विठुआ कला में रविवार रात घटी। खबर मिलते ही समाजवादी पार्टी के कई नेता उनका हालचाल जाने अस्पताल पहुंचे।

मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। मामले में ससुराल वालों को ही दोषी माना जा रहा है।  संगीता का आरोप है कि रविवार की रात वह कमरे में सो रही थीं तो जबरदस्ती हाथ बांधने के बाद मिट्टी तेल छिड़कर आग लगा दी गई। चीख-पुकार सुनकर जेठानी दौड़कर नीचे से आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। खबरों के मुताबिक, उनको पति के इशारे पर सास और ससुर ने आग लगाकर मारने का प्रयास किया है। सास और ससुर लगातार जमीन खरीदने और बिजनेस करने के नाम पर पैसे की मांग कर रहे थे।

संगीता अपने पति के साथ लखनऊ में रहती हैं। तीन दिन पूर्व अपनी ससुराल विठुआ कला में आई थीं। बताया जाता है कि पति और पत्नी के बीच हमेशा विवाद रहता था। पारिवारिक विवाद को लेकर तीन दी पूर्व ससुराल में पंचायत भी हुई थी। उन्हें जौनपुर में एक निजी अस्पताल में अब भर्ती कराया गया है। इस संबंध में जिला चिकित्साधीक्षक ने बताया कि वो 10 प्रतिशत जली अवस्था में भर्ती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here