श्रीनगर लोकसभा उपचुनावों के दौरान अपनी ड्यूटी से लौट रहे सीआरपीएफ जवानों के साथ हुए दुर्व्यवहार मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन आरोपियों की पहचान उस वीडियो  से की गई थी जिसमे कुछ लोग ड्यूटी से लौट रहे जवानों को पीटते और दुर्व्यवहार करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो से कुल 11 ऐसे लोगों की पहचान हुई है। जिनमे से अब तक पांच लोग गिरफ्तार किये जा चुके हैं।

headline 12जम्मू कश्मीर के पुलिस उपमहानिदेशक एस पी वैद ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले का मुख्य आरोपी अभी तक फरार है जबकि पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दो अन्य लोगों से पूछताछ जारी है। कुल 11 लोगों की पहचान की गई है। इससे पहले सीआरपीएफ की शिकायत पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी।

क्या है मामला?

9 अप्रैल को श्रीनगर लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में भारी हिंसा हुई थी। इस दौरान जवान जब चुनाव ड्यूटी से ईवीएम लेकर वापस लौट रहे थे तब कुछ लोगों ने जवानों के साथ दुर्व्यवहार किया था। इस बाबत एक वीडियो तेज़ी से वायरल हुआ। जिसके बाद देश भर में लोगों का गुस्सा भड़क उठा था और ऐसे तत्वों के खिलाफ कारवाई की मांग की जा रही थी। लोग इस दौरान जवानों के धैर्य की भी सराहना कर रहे हैं क्योंकि अलगावादियों और पत्थरबाजों द्वारा किये गए दुर्व्यवहार के बावजूद अत्याधुनिक हथियारों से लैश जवानों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। बाद में जवानों ने बताया कि उनकी प्राथमिकता ईवीएम को सही सलामत गंतव्य तक पहुँचाना था। ऐसे में किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया इसमें बाधा खड़ी कर सकती थी। इस वीडियो के वायरल होने और जवानों के साथ बदसलूकी से लोगों में भड़के गुस्से को देखते हुए सरकार और उच्च अधिकारियों ने एफआईआर दर्ज करने के निर्देश जारी किये थे। जिसके बाद यह कारवाई हुई है।

यह भी पढ़ें- कश्मीर के गुनाहगारों की सज़ा हमारे जवानों को

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here