जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में आतंकवादियों की घुसपैठ को नाकाम करते हुए सेना ने 6 आतंकियों को मार गिराया है। पिछले कुछ दिनों से लगातार आतंकियों के साथ कुपवाड़ा में सेना की मुठभेड़ हुई है। इसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

रक्षा विशेषज्ञ कमर आगा ने आतंकवाद से मुकाबले के लिए पाकिस्तान को अलग-थलग करने की नीति अपनाने की सलाह दी है। उन्होंने चीन, रूस और भारत को एक साथ आने की जरुरत बताई है।

इस घटना के पहले सेना ने 6 जून को कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 3 आतंकवादियों को मार गिराया था। बीते गुरुवार को भी आतंकियों ने सेना पर हमला किया था। आतंकियों ने सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला कर दिया था, जिसमें दो जवान घायल हो गए थे।

विदेश मंत्रालय के एक आंकड़े के मुताबिक, पाकिस्तान ने 2003 से 2018 तक 1000 बार युद्धविराम का उल्लंघन किया है। जिसकी वजह से बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ है। वहीं पाकिस्तानी सेना समर्थित आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देते हुए देश के कई जांबाज भी शहीद हुए हैं।

                                                                                                                 ब्यूरो रिपोर्ट एपीएन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here