Delhi Yamuna: पहले की तरह इस बार भी छठ से पहले यमुना का हाल बेहाल, हर तरफ तैर रहा जहरीला झाग

0
144
Delhi Yamuna
Delhi Yamuna

Delhi Yamuna: दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच खींचतान जारी है। गाजीपुर में लैंडफिल साइट को लेकर दोनों पक्षों में कूड़े के ढेर को लेकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाया गया है। इस बीच यमुना में तैरते जहरीले झाग की तस्वीरें भी सामने आई हैं। 30 और 31 अक्टूबर को कई लोग छठ पूजा करेंगे। इससे पहले भी झाग के बीच छठ मना रही महिलाओं की तस्वीरों ने दिल्ली में तहलका मचा दिया था।

वहीं इस बार के हालात भी कुछ इसी तरह के लग रहे हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कैसे यमुना में जहरीला झाग तैरता हुआ नजर आ रहा है। इस बार की छठ भी महिलाओं के लिए उतनी आसान नहीं रहने वाली है। पूर्वांचल की एक बड़ी आबादी दिल्ली में रहती है। छठ से पहले हजारों लोग घर जाते हैं, जबकि लाखों लोग आस्था के महान पर्व को दिल्ली में ही मनाते हैं। यही वजह है कि छठ पूजा को लेकर दिल्ली में सियासत गरमा गई है। इस बार फिर दिल्ली सरकार और एलजी ऑफिस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इस बीच न्यूज एजेंसी एएनआई ने दिल्ली के मौजूदा हालात को दिखाते हुए एक वीडियो जारी किया है। यमुना में प्रदूषण के कारण हर तरफ झाग दिखाई दे रहा है।

Delhi Yamuna
Delhi Yamuna

Delhi Yamuna: यमुना में जहरीला झाग तैरता हुआ नजर आ रहा है

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उन सभी घाटों पर पूजा की अनुमति दे दी है, जिन्हें मंजूरी मिल गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री को इन घाटों की सफाई और श्रद्धालुओं के लिए पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद भी अधिकारियों को यमुना में साफ पानी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है, लेकिन फिलहाल ऐसा होता नहीं दिख रहा है।

राष्ट्रीय राजधानी में कुल 1,100 घाट हैं जहां छठ पूजा करने की अनुमति है। उपराज्यपाल ने राजस्व एवं पर्यावरण विभाग को यमुना में प्रदूषण के संबंध में एनजीटी के आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि छठ पूजा स्वीकृत घाटों पर ही होगी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया था कि यमुना के किनारे कहीं भी पूजा की जा सकती है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here