गर्लफ्रेंड के साथ सवार था फिल्म प्रोड्यूसर; पत्नी ने रोका तो चढ़ा दी कार, खौफनाक CCTV फुटेज आया सामने

0
228
Kamal Kishor Mishra
Kamal Kishor Mishra

Kamal Kishor Mishra: फिल्म निर्माता कमल किशोर मिश्रा (Kamal Kishor Mishra) को उनकी पत्नी के ऊपर कार चलाने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल अंबोली पुलिस (Amboli Police Station) कमल किशोर से गहन पूछताछ कर रही है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक कमल किशोर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। अंधेरी वेस्ट में एक रिहायशी इमारत के पार्किंग एरिया का एक सीसीटीवी (Kamal Kishor Mishra CCTV) भी सामने आया है। कमल किशोर द्वारा अपनी पत्नी को कार से कुचलने की दिल दहला देने वाली घटना इस सीसीटीवी वीडियो में कैद हो गई।

Kamal Kishor Mishra का दूसरी महिला के साथ चल रहा है अफेयर?

जानकारी में सामने आया है कि यह घटना 19 अक्टूबर की है। कमल किशोर की पत्नी ने उन्हें एक महिला के साथ कार में देखा। इसलिए उन्होंने कमल किशोर को रोकने की कोशिश की और उनसे जवाब मांगा। इस बीच इस बार कमल किशोर ने पत्नी के विरोध के बावजूद जाने की कोशिश की। इस दौरान उनकी पत्नी ने उनकी कार रोकने की कोशिश की। लेकिन कमल किशोर ने पत्नी के ऊपर ही कार चढ़ा दी।

Kamal Kishor Mishra
Kamal Kishor Mishra

फिल्म निर्माता कमल किशोर मिश्रा के खिलाफ अंबोली पीएस में आईपीसी की धारा 279 और 338 के तहत अपनी पत्नी को कार से मारने के लिए मामला दर्ज किया है। उनका दावा है कि घटना के बाद उसे सिर में चोट लगी थी। कमल किशोर मिश्रा बॉलीवुड में एक फिल्म निर्माता रूप में प्रसिद्ध हैं। उनका नाम फिलहाल इसी वजह से चर्चा में है। उसके खिलाफ अंबोली थाने में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। यह देखना होगा कि कमल किशोर मिश्रा पुलिस जांच का क्या जवाब देते हैं। वहीं दूसरी तरफ मुंबई पुलिस हाई प्रोफाइल मामलों को कैसे संभालती है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here