Tata Sons के पूर्व चेयरमैन Cyrus Mistry का निधन, पालघर के पास सड़क हादसे में गई जान

0
226
Cyrus Mistry
Cyrus Mistry

Cyrus Mistry: उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का रविवार को एक कार एक्सीडेंट में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि हादसा पालघर में दोपहर करीब 3:15 बजे सूर्या नदी पर एक पुल पर हुआ है। 54 वर्षीय साइरस मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे। तभी उनकी कार सड़क पर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में उद्योगपति की मौत हो गई। कंपनी के निदेशक ने इसकी पुष्टि की है।

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के वक्त कार में 4 लोग सवार थे, जिनमें से दो ने दम तोड़ दिया। चालक समेत दो अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को कासा के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उद्योगपति मर्सिडीज कार में यात्रा कर रहे थे। हादसे में साइरस मिस्त्री और जहांगीर पंडोल का निधन हो गया है। पुलिस के अनुसार दोनों की मौत मौके पर ही हो गई थी।

Cyrus Mistry
Cyrus Mistry

मिस्त्री के परिवार में उनकी पत्नी रोहिका छागला हैं, जो वकील इकबाल छागला की बेटी हैं। उनके दो बेटे फिरोज मिस्त्री और जहान मिस्त्री है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्वीट कर जताया शोक

प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा कि श्री साइरस मिस्त्री का असामयिक निधन स्तब्ध करने वाला है। वह एक होनहार व्यवसायी नेता थे जो भारत की आर्थिक शक्ति में विश्वास करते थे। उनका निधन वाणिज्य और उद्योग जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। उसके परिवार तथा मित्रों के लिए संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले।

Cyrus Mistry: पिता के कारोबार को नई ऊंचाईयों पर ले गए साइरस

बता दें कि खरबपति पैल्लोंजी मिस्त्री (Pallonji Mistry) के सबसे छोटे बेटे साइरस मिस्त्री का जन्म 4 जुलाई को 1968 में हुआ था। साइरस मिस्त्री ने अपने पिता के कारोबार में काम करना 1991 में शुरू किया था। साल 1994 में साइरस मिस्त्री को शापूरजी पलोनजी ग्रुप के निदेशक पदभार सौंपा गया। साइरस मिस्त्री पर अपने पिता के कारोबार को एक नई ऊंचाई पर ले जाने का श्रेय जाता है। सायरस मिस्त्री कंस्ट्रक्शन फेडरेशन ऑफ इंडिया के संस्थापक सदस्य भी रहें है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here