Pallonji Mistry Passes Away: नहीं रहे दिग्गज करोबारी पालोनजी मिस्त्री, पीएम ने जताया दुख

2016 में दिवंगत पालोनजी मिस्त्री को देश के मुख्य नागरिक सम्मान पद्म भूषण से नवाजा गया था। वो एक गुजराती पारसी परिवार से संबंध रखते थे। उनका जन्म मुंबई में हुआ था।

0
218
Year Ender 2022
Year Ender 2022

Pallonji Mistry Passes Away: शापूरजी पालोनजी ग्रुप के चैयरमैन और एक बड़े बिजनेसमैन पालोनजी मिस्त्री का 93 साल की उम्र में निधन हो गया। कंपनी के ऑफिशियल बयान के अनुसार पालोनजी मिस्त्री का निधन आधी रात को उनके साउथ मुंबई में स्थित घर में हुआ। शापुरजी पालोनजी समूह को टाटा ग्रुप के सबसे बड़े इंडिविजुवल शेयरहोल्डर के रूप में जाना जाता है। फोर्ब्स की ताजा रिपोर्ट के अनुसार पालोनजी मिस्त्री दुनिया के 143वें सबसे अमीर व्यक्ति थे।

Pallonji Mistry Passes Away: पीएम ने जताया शोक

प्रधानमंत्री ने दुख प्रकट करते हुए उनकी मृत्यु पर शोक जताया है। पीएम ने ट्वीट करते हुए दुख जताया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की है। 2016 में दिवंगत पालोनजी मिस्त्री को देश के मुख्य नागरिक सम्मान पद्म भूषण से नवाजा गया था। वो एक गुजराती पारसी परिवार से संबंध रखते थे। उनका जन्म मुंबई में हुआ था।

Pallonji Mistry Passes Away: 157 साल पुराना है शापूरजी पालोनजी ग्रुप

Pallonji Mistry Passes Away: नहीं रहे दिग्गज करोबारी पालोनजी मिस्त्री, पीएम ने जताया दुख
Pallonji Mistry

देश के बड़े कारोबारी समूहों में से एक शापूरजी पालोनजी ग्रुप के पास टाटा ग्रुप के शेयरों में 18.4 फीसदी की हिस्सेदारी है। यह ग्रुप 1865 में बना था। यह समूह इंजीनियरिंग से लेकर कंस्ट्रक्शन, इंफ्रास्ट्रक्चर रियल स्टेट, वाटर, एनर्जी, फाइनेंशियल सर्विस समेत कई क्षेत्रों में काम कर रहा है। इनका कारोबार 50 देशों तक फैला हुआ है। बता दें कि इसी ग्रुप ने मुंबई के ताज होटल और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की बिल्डिंग का निर्माण किया था।

Pallonji Mistry Passes Away: साइरस मिस्त्री के पिता हैं पालोनजी मिस्त्री

Pallonji Mistry Passes Away: नहीं रहे दिग्गज करोबारी पालोनजी मिस्त्री, पीएम ने जताया दुख
Pallonji Mistry

साइरस मिस्त्री पालोनजी मिस्त्री के छोटे बेटे हैं। साइरस मिस्त्री उन दिनों खूब चर्चा में आए थे। जब साल 2012 में वो टाटा ग्रुप के नए चैयरमैन बने थे। हालांकि साल 2016 में उन्हें इस पद से हटना पड़ा था। इस मामले को लेकर दोनों के बीच काफी विवाद भी हुआ था। मामला इतना बढ़ गया था कि सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था। जिसके बाद कोर्ट का फैसला टाटा ग्रुप के हक में आया था।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here