Covid-19 Updates: भारत में 3.47 लाख नए कोरोना वायरस के मामले, दैनिक पॉजिटिविटी रेट 17.94 प्रतिशत

0
285
Corona Case in India
Corona Case in India

Covid-19 Updates: भारत में पिछले 24 घंटे में लगभग 3.47 लाख नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। इससे एक दिन पहले 3.17 लाख मामले सामने आए थे। इस बीच दैनिक सकारात्मकता दर 16.41% से बढ़कर 17.94% हो गई है। जबकि राष्ट्रीय Covid-19 रिकवरी रेट घटकर 93.50 प्रतिशत हो गई है। देश में कोरोना के एक्टिव केस भी 20 लाख के पार हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3,47,254 नए मामले आए हैं और 2,51,777 मरीजों की रिकवरी हुईं हैं। वहीं 703 लोगों की कोरोना से मौत हुई है जो कि चिंता में डालने वाला आंकड़ा है।

Covid-19 Updates, delhi,bihar
कोरोना वायरस

Covid-19 Updates: दिल्ली में 10,756 नए कोरोना मामले

बता दें कि Delhi में पिछले 24 घंटों में 10,756 नए कोविड मामले दर्ज किए गए, जो कल की तुलना में 12% कम हैं। राष्ट्रीय राजधानी में पॉजिटिविटी रेट एक दिन में 21% से गिरकर 18% हो गई। नए मामलों के साथ, दिल्ली में कोरोना मामलों का कुल आंकड़ा 17,71,028 हो गया है। हालांकि दिल्ली में इस समय कोरोना के 61,954 एक्टिव मामले हैं, जिनमें से 48,356 मरीज होम आइसोलेशन में ठीक हो रहे हैं।

वहीं Delhi में पिछले 24 घंटों में कोविड से संबंधित 38 मौतें दर्ज की गईं, जिससे मरने वालों की संख्या 25,451 हो गई। दिल्ली में रिकवरी रेट इस समय 94.05% है। दिल्ली ने 24 घंटे की अवधि में 59,629 टेस्ट किए, जिनमें से 44,966 आरटी-पीसीआर टेस्ट थे।

Covid-19
Covid-19

Covid-19 Updates: महाराष्ट्र में कोरोना के 48270 नए मामले

महाराष्ट्र में कोरोना के 48270 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 42,391 लोग ठीक हो गए हैं। इसके अलावा 52 लोगों की मौत भी हुई है। इसी के साथ राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 2,64,388 हो गई है। वहीं राज्य में ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या 2,343 हो गई है।

वहीं कर्नाटक में शुक्रवार को कोरोना से 22 लोगों की मौत हो गई और 18,115 मरीज ठीक हुए। वहीं राज्य में 48,049 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए गए। अकेले राजधानी बेंगलुरु में 29,068 ताजा संक्रमण और छह मौतें दर्ज की गईं। राज्य में वर्तमान में 3,23,143 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से अधिकांश बेंगलुरु से हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here