कांग्रेस पार्टी की ओर से राफेल डील से जुड़ा कथित ऑडियो जारी होने के बाद लोकसभा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बात रखी। राहुल ने स्पीकर से टेप सुनाने की मांग की है। उन्होंने स्पीकर से इसके लिए इजाजत मांगी। लेकिन स्पीकर ने मना कर दिया।

राहुल ने कहा राफेल डील तीन खंबों पर है- पैसा, संरक्षण और कीमत। किसने वायु सेना की जरूरत में बदलाव किया। स्पीकर के इनकार करने पर राहुल ने कहा कि ठीक है मैं रिकॉर्डिंग नहीं सुनाऊंगा। कांग्रेस के टेप पर दावे पर कांग्रेस ने कहा कि टेप की प्रमाणिकता साबित करें।

राहुल से वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि टेप पर प्रमाणिकता दें। उन्होंने राहुल गांधी को झूठा कहा। अनिल अंबानी का नाम लेने पर स्पीकर के राहुल को टोका तो उन्होंने अनिल अंबानी को एए कहकर संबोधित किया। राहुल ने कहा कि राफेल का पूरा सच मेरे पास है।

राहुल ने राफेल मामले पर जेपीसी की मांग को दोहराया। उन्होंने कहा कि दाल में कुछ काला नहीं था, पूरी दाल ही काली है। एए की जेब में 30 हजार करोड़ रुपये डाले। इस सौदे में जेपीसी जांच होनी चाहिए।

इससे पहले राहुल ने कहा कि जब नरेंद्र मोदी फ्रांस गए थे तब वहां के राष्ट्रपति से मिले थे। रक्षा मंत्री परिकर ने कहा कि उन्हें डील में बदलाव का पता नहीं है। जल्दी के चक्कर में 36 विमानों का सौदा क्यों किया? राहुल ने कहा कि वायुसेना से बिना पूछे विमान की संख्या बदली। कीमत 526 करोड़ से 1600 करोड़ कैसे हुई? मोदी के कहने पर अनिल अंबानी को सौदा दिया गया। फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के पीएम ने कहा था।

राहुल ने कहा कि मोदी के कहने पर अंबानी को ठेका मिला। 70 साल से हाल विमान बना रही है तो उससे सौदा क्यों लिया गया। अनिल अंबानी पर 45 हजार करोड़ का कर्ज है। वह एक नाकाम बिजनेसमैन हैं। किसने सौदे में बदलाव किया।

नई रक्षा मंत्री ने कहा कि कीमत सीक्रेट रखी जाएगी। अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ का फायदा पहुंचाया गया। डियर फ्रेंड अनिल अंबानी को सौदा क्यों दिया? क्या वायुसेना ने विमान की संख्या बदली या आपने? किसने उनकी जरूरत में बदलाव किया। अभी तक क्यों नहीं आया राफेल? राफेल सौदे में कई छेद हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here