उत्तर प्रदेश में सरकार को बदले दो साल से ऊपर हो गये हैं, लेकिन यूपी में महिलाएं आज भी सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही सूबे में महिलाओं की सुरक्षा के तमाम वायदे करते हो, लेकिन प्रदेश में बढ़ती रेप की घटनाएं इन सभी दावों को खोखला साबित कर रही है।

रामनगरी अयोध्या में दर्शन करने आई महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है और रेप का आरोप मंदिर के एक मंहत पर लगा है। जिसको उत्तर प्रदेश पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज कर महंत को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने महंत के खिलाफ केस दर्ज उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

अयोध्या कोतवाली स्थित राम की पैड़ी पर स्थित प्रतिष्ठित चंद्रहरि मंदिर के महंत करीब 60 वर्षीय कृष्णकांताचार्य पर मुगलसराय की रहने वाली एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

पीड़िता ने बताया कि, वह अयोध्या में धार्मिक उद्देश्य से 24 दिसंबर को आई थी। वह राम की पैड़ी स्थित चंद्रहरि मंदिर में कमरा लेकर रह रही थी। आरोप है कि मंदिर के महंत कृष्णकांताचार्य ने उसके साथ 26 से 29 दिसंबर तक लगातार दुष्कर्म किया। जब वो घर जाने के लिए कहती तो महंत उसे घर नहीं जाने दे रहा था।

पीड़िता ने बताया कि उसने हिम्मत करके 31 दिसंबर की रात पुलिस को फोन करके सारी घटना बताई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को महंत के चंगुल से बाहर निकाला और मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने महंत की गिरफ्तारी हुई। इस मामले में महंत के खिलाफ आईपीसी धारा 376 के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली प्रभारी जगदीश उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर महंत को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल आदि कराने के बाद उसे उसके घर भेज दिया गया है।

1 COMMENT

  1. यह सब हिन्दू धर्म को, संतों – महंतों को बदनाम करने की साजिश है। उस महिला ने पहले ही दिन अथवा पहली बार रेप करने के बाद पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी? जब वह रेप करने की कोशिश कर रहा था तब महिला ने बचाव की कोशिश क्यों नहीं की? अगर कोशिश नहीं कर पायी तो किसी को बचाव के लिए आवाज लगानी चाहिए। तीन दिन तक इतना संतोष किसलिए ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here