सहारनपुर के थाना जनकपुरी इलाके के दून हाईवे स्थित सड़क दूधली मे गुरू अम्बेडकर जयंती की शोभायात्रा के दौरान दो पक्ष आमने सामने आ गए। साथ ही विरोध के चलते कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया जिससे 2 पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। पथराव करने वालों ने शोभा यात्रा वाहन पर भी जमकर पथराव किए जिससे वाहन को बुरी तरह से नुकसान पहुंचा। शोभा यात्रा निकालने वाले पक्ष ने दूसरे पक्ष पर आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष ने फायरिंग भी की थी।

इस हमले में कई लोगों के घायल होने की खबर है। यह विवाद इतना बढ़ गया था कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस फोर्स को बुलाना पड़ा।  प्रशासन के पहुँचने पर पथराव करने वालों ने पुलिस पर भी पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। घटनास्थल पर दूर-दूर तक पत्थर ही नजर आ रहे थे। पथराव करने वाले पक्ष ने कई दुकानों में आग भी लगा दी थी। मामला बिगड़ने पर पुलिस और प्रशासन के बड़े अफसर भी मौके पर पहुंच गए। घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने कई थानों की पुलिस और पीएसी बल के साथ मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया और भीड़ पर काबू पाया। हालात को देखते हुए पड़ोसी जिले शामली और मुजफ्फरनगर के लिए भी पुलिस फोर्स को रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि शोभा यात्रा पर पथराव करने वाले लोगों ने कमीश्नर की गाड़ी पर भी पथराव करके उसके शीशे फोड़ दिए जिसके बाद पुलिस फोर्स को तैनात किया गया।

प्रशासन का कहना है कि यहां शोभा यात्रा निकालने पर पहले से ही प्रतिबंध है लेकिन फिर भी इसके बाद इलाके से शोभा यात्रा को निकाला गया। यहां तक की प्रशासन ने शोभा यात्रा को निकालने की अनुमति भी नहीं दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here