भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यकर्ताओं में जोश भरने और सरकार की नीतियों के प्रचार के लिए भाजपा आज कमल संदेश बाइक रैली निकाल रही है। लखनऊ और मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र में होने वाली दो बाइक रैलियों में 20 हजार से ज्यादा बाइक आने की संभावना है।

रैली में लखनऊ लोकसभा की सभी 1826 बूथों से 5-5 बाइक का लक्ष्य रखा गया है और प्रति बाइक पर दो लोग रैली में शामिल होंगे। लखनऊ लोकसभा में आयोजित होने वाली कमल संदेश बाइक रैली की तैयारियों का जिम्मा लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मुकेश शर्मा और मोहनलालगंज लोकसभा में आयोजित होने वाली रैली की तैयारियों का जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष राम निवास यादव को सौंपी गई है।

दोनों नेताओं के मुताबिक, रैली की तैयारियां पूरी हैं। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि लखनऊ लोकसभा में होने वाली कमल संदेश बाइक रैली झूलेलाल वाटिका से शुरू होकर 1090 चौराहे तक जाएगी।

रैली में लखनऊ लोकसभा की सभी 1826 बूथों से 5-5 बाइक का लक्ष्य रखा गया है और प्रति बाइक पर दो लोग रैली में शामिल होंगे। रैली में प्रमुख रूप से उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, लोकसभा संयोजक जयपाल सिंह, मंत्री आशुतोष टंडन, रीता बहुगुणा जोशी, बृजेश पाठक, विधायक सुरेश कुमार श्रीवास्तव, नीरज बोरा और महापौर संयुक्ता भाटिया उपस्थित रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here