बिहार राज्य आज अपना 105 वां स्थापना दिवस मना रहा है। आज ही के दिन बिहार बंगाल से अलग होकर एक नया राज्य बना था। 2010 से हर साल 22 मार्च को बिहार दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस परंपरा की शुरुआत नितीश कुमार ने की थी। आज भी पटना के ऐतिहासिक गाँधी मैदान सहित राज्य भर में यह दिवस मनाया जा रहा है। गाँधी मैदान में तीन दिन चलने वाले बिहार दिवस कार्यक्रमों का उद्घाटन नितीश कुमार आज शाम साढ़े पांच बजे करेंगे। समापन राज्यपाल रामनाथ कोविंद की उपस्थिति में 24 मार्च को होगा। बिहार दिवस के कार्यक्रम को इस बार शराबबंदी की थीम के साथ मनाया जा रहा है। इसके अलावा गाँधी मैदान के भव्य पंडाल में अलग-अलग विभागों की झांकियां भी बिहार के इतिहास के साथ वर्तमान को बयां कर रही हैं। तीन दिनों के इस राजकीय आयोजन में सुनिधि चौहान के साथ राजन-साजन मिश्रा अपनी प्रस्तुति देंगे। बिहार दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी अपनी शुभकमनाएं दी हैं।

बिहार के गौरवशाली इतिहास के साथ स्वर्णिम भविष्य और विकसित वर्तमान ही हर बिहारी का सपना है। हर बिहारी को इस पर नाज है। सत्ता की वजह से कुछ साल तक अँधेरे के गर्त में डूबे इस प्रदेश में अब खुशहाली वापस लौट रही है। कृषि कर्मण्य पुरस्कार बिहार के किसान जीत रहे हैं। सबसे ज्यादा युवा यहाँ से बैंक और अन्य सरकारी नौकरियों में जाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। सड़कें और बिजली के मामले में आज बिहार कई अन्य राज्यों से काफी अलग निकल चुका है। इसका का श्रेय सरकार के साथ यहाँ के मेहनती नागरिकों खास कर युवाओं को जाता है।

Bihar Govtबिहार के इतिहास पर नज़र डालें तो शिक्षा में बिहार का कोई मुकाबला नहीं था। नालंदा और विक्रमशिला जैसे ज्ञान के सबसे बड़े केंद्र बिहार में मौजूद हैं। शून्य देने वाले आर्यभट से लेकर नीति बताने वाले चाणक्य की भूमि बिहार प्रतिभा के मामले में काफी उपजाऊ रही है। बात चाहे स्वतंत्रता संग्राम की हो या जेपी आन्दोलन की बिहार ने हर तरह से देश की आजादी,प्रगति और विकास में अपना योगदान दिया है। बिहार के गौरवशाली इतिहास को कुछ शब्दों में समेटना बहुत मुश्किल है।

बिहार दिवस के उपलक्ष्य पर आज बिहार की कुछ खास बातें-

  1. महात्मा गाँधी का आन्दोलन बिहार के चंपारण से शुरू हुआ था।
  2. भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद बिहारी थे।
  3. बिहार के राजा अशोक के बनाए अशोक पीलर ने देश को अशोक चक्र दिया।
  4. बिहार ने दुनिया को महान गणितज्ञ आर्यभट्ट दिया।
  5. चाणक्य दिया जिन्हें अर्थशास्त्र का ज्ञाता कहा जाता है।
  6. बिहार के भागलपुर को भारत की सिल्क सिटी के नाम से जाना जाता है।
  7. सबसे ज्यादा IAS, IPS सबसे ज्यादा आईआईटी देने वाला राज्य भी बिहार है।
  8. सबसे तेजी से विकास करने वाला राज्य है।
  9. स्नातक करने वाली लड़कियों के मामले में बिहार देश में सबसे आगे है।
  10. गेंहूं उत्पादन में बिहार पंजाब को भी पीछे छोड़ चुका है।
  11. बिहार देश के कुल मक्का उत्पादन में 85 और लीची उत्पादन में 71 फीसदी का योगदान देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here