बिहार विधानसभा चुनाव के गिनती कुछ ही देर में शुरू हो जाएगी। आज तस्वीर साफ हो जाएगी की बिहार की जनता के दिल में किसने जगह बनाई है।

वोटों की गिनती के पहले ही दोनों ही पार्टियों ने जश्न की तैयारी कर ली है। दरअसल एग्जिट पोल के अनुसार बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती हुई नजर  आरही है।

मतगणना 8 बजे शुरू हो जाएगी। मतगणना के लिए कोरोना काल में भी चुनाव आयोग ने पुरी तैयारी कर ली है।

वोटों की गिनती के बाद प्रत्‍याशियों की जीत-हार तय होगी। बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर चुनाव के बाद आज नतीजे जारी किए जा रहे हैं। 38 जिलों में 55 मतगणना केंद्रों पर चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच दिन के 10 बजे तक जीत-हार या बढ़त के रुझाान मिलने शुरू हो जाएंगे। बिहार के लिए आज बेहद अहम दिन है। मंगलवार को आने वाले चुनावी नतीजे यहां की नई सरकार की दशा-दिशा तय करेंगे।

नतीजों से पहले बिहार में नेताओं के बीच नोक झोक भी शुरू हो गई है। सभी पार्टियां अपनी जीत का दावा कर रही हैं। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष संजय जयसवाल ने एग्जिट पोल को खारिज करते हुए कहा, एग्जिट पोल गलत हैं हमारा पोल हमेशा सही होता है। बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी।

एग्जिट पोल के अनुसार बिहार राज्य की जनता बीजेपी से नाखुश है। इसमें आरजेडी का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। इस बार बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती हुई नजर आरही है।

आजतक एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल की बात करें तो इनके अनुसार बीजेपी को बिहार में 69-91 सीटें मिलती नजर आरही हैं और आरजेडी को 139-161 सीटें वहीं टाइम्स नॉउ सी वोटर के अनुसार बीजेपी 116 सीटे पर गिर सकती है और आरजेडी को 120 सीटें मिल रही हैं। आखिर में टुडेज चाण्क्य ने बीजेपी को 55 और आरजेडी को 150 सीटे दी हैं। एलजेपी का खाता 8 सीटों पर खत्म हो जाएगा।

बता दें कि, जेडीयू 122 सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी 121 सीटों पर चुनाव लड़ी है। वहीं कांग्रेस और आरजेडी गंठबंधन की सरकार पर निर्भर हैं।

2015 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ने आरजेडी और कांग्रेस के साथ गठबंधन कर ‘बिहार में बहार है, नीतीशे कुमार है’ का नारा देकर सरकार बनाई थी। लेकिन जुलाई 2017 में फिर से लालू परिवार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने पर नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना ली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here