बिहार चुनाव के नतीजों से पर्दा उठने लगा है। यहां पर एग्जिट पोल की की भविष्यवाणी सही होती नजर आ रही थी। पर जिस तरह से समय गुजर रहा है उस तरह से एनडीेए का पलड़ा भारी होते जा रहा है।

NDA- 125

RJD-110

LJP-1

OTH-07

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाती नजर आरही है। यहां पर महागठबंधन को जीत के लिए 7 सीटों की जरूरत है।

243 सीटों में से 175 सीटों पर रुझान आई है। जीत के लिए 122 सीटों की आवश्यकता है। उम्मीद की जा रही है कि जल्दी ही तस्वीर साफ हो जाएगी। हालांकि अभी तो लालू यादव का पलड़ा भारी दिख रहा है।

इस बार का चुनाव आरजेेडी के लिए काफी मुश्किल रहा क्योंकि इस पार्टी के मुखिया जेल में बंद हैं। लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले में जेल में हैं। तेजस्वी यादव ने पार्टी का नेतृत्व किया है।

अगर बिहार में आरजेडी की सरकार बनती है तो तेजस्वी यादव बिहार के नए मुख्यमत्री बनेंगे। इसके पहले वे बिहार के उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं।

राजनीतिक तौर पर बहुत सक्रिय माने जाने वाले राज्य बिहार में इस बार तीन चरणों में मतदान हुआ। कोरोना काल में देश में हुआ ये पहला विधानसभा चुनाव था। कुल 243 सीटों पर 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को वोट डाले गए।

पहले चरण में कुल 71 सीटों पर 53.54 फीसदी, दूसरे चरण में 94 सीटों पर 54.05 फीसदी और तीसरे चरण में 78 सीटों पर 59.94 फीसदी मतदान हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here