बिहार आज 106 वर्ष का हो गया है। बिहार के जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई नेताओं ने बधाई दी। पीएम मोदी ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर कहा कि बिहार दिवस के अवसर पर बिहार की बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने आगे लिखा प्राचीन समय से ही देश की प्रगति के लिए बिहार का योगदान अनुकरणीय और अमूल्य है। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के धन्यवाद देते हुए कहा कि  बिहार दिवस के अवसर पर बिहारवासियों को शुभकामनाएं देने हेतु माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद। बिहार दिवस के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. इस मौके पर राजधानी का गांधी मैदान सज-धजकर तैयार हो चुका है।

बिहार के हैप्पी बर्थ़डे पर तीन दिनों तक पूरे प्रदेश में उत्‍सव का माहौल रहेगा। मुख्‍य समारोह का उद्घाटन पटना के गांधी मैदान में गुरुवार की शाम में हो रहा है। पटना के गांधी मैदान में शाम चार बजे से आयोजित बिहार दिवस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, राज्यपाल सत्यपाल मलिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी शामिल होंगे। नायडू ने ट्वीट कर कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी दी। वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी ट्वीट कर बिहार दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने लिखा, ‘समस्त बिहारी को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. आप जहां भी रहें अपने राज्य बिहार का और आप अपना डंका बजाते रहें।’

बता दें कि  22 मार्च 1912 को बंगाल से अलग होकर बिहार एक प्रांत क रूप में अस्तित्‍व में आया था। इसकी याद में 2011 से हर साल 22 मार्च को बिहार सरकार बिहार दिवस का आयोजन कर रही है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार दिवस पर अपने बधाई संदेश में एकता और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लेने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here