देश के दो दिग्गज परिवार की दोस्ती एक मिशाल थी। वो दोस्ती जिसपर सब कुछ कुर्बान था। वो दोस्ती जिसकी कसमें खाई जाती थी।  वो दोस्ती जिस पर जान तक निक्षावर के लिए तैयार होते थे। दो पीढ़ियों की दोस्ती की मिसालें सब दिया करते थे।  लेकिन फिर दोस्ती में ऐसी दरार आई की कभी दरारे भर नहीं पाई… यूं कहें कि दरारें बढ़ती गई। दिल की दूरियां बढ़ती गईं… दिलों से हुआ दोस्ती दुश्मनी में बदलना शुरू हो गया… दो परिवारों में खामोशी छा गई… जो कभी एक दूसरे के साथ दिखते थे वो अलग अलग दिखने लगे थे।  जी हां हम बात कर रहे हैं गाँधी नेहरु और बच्चन परिवार की। अमिताभ बच्चन और कांग्रेस के बीच 80 के दशक में रिश्ते काफी मजबूत हुआ करते थे। बिग बी ने कांग्रेस के माध्यम से ही राजनीति में कदम रखा था। उन्होंने 1984 में कांग्रेस की टिकट पर इलाहाबाद से 8वां लोकसभा चुनाव लड़ा था और जीत भी हासिल की थी।

लेकिन फिर दोनों के बीच दूरियां बढ़ती चली गईं। राजीव गांधी की मौत के बाद ये दूरियां देखे जाने लगी थीं। उसके बाद दोनों परिवारों के बीच आना जाना भी बंद हो गया, जो अब तक बंद है।  दोस्ती की दीवार ढह गई और दुश्मनी की दीवार मजबूत होती गई।  तब से गाहे बगाहे एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे। अब फिर से पहल हुई है। अब देखना होगा कि गांधी बच्चन परिवार में फिर से दोस्ती होगी।

लेकिन अब इतने साल बीत जाने के बाद वेलेंटाइन डे वाले इस महीने यानि फरवरी में अचानक अमिताभ का क्या कांग्रेस के लिए लगाव फिर उमड़ आया है? ऐसे कयास इसलिए लगाए जा रहे हैं क्योंकि इसी महीने में अमिताभ एक के बाद एक कांग्रेस नेताओं को ट्विटर पर लगातार फॉलो करते जा रहे हैं। अब तक कांग्रेस से खिंचे-खिचें रहने वाले अमिताभ अचानक कांग्रेस में दिलचस्पी दिखाने लगे है। शुरुआत 2 फरवरी को हुई जब अमिताभ ने अचानक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को ट्विटर पर फॉलो कर लिया…जिसने भी ट्विटर पर ये करिश्मा देखा वो हैरान रह गया। लोग इस ट्विट के बारे में कयास लगा ही रहे थे कि अमिताभ ने एक और आशचर्यचकित कर देने वाला कारनामा कर दिया।  बिग बी ने इसके बाद कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला को भी फॉलो किया।  बिग बी यहीं नहीं रुके, एक हफ्ते बाद 9 फरवरी को कांग्रेस पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल को भी अमिताभ बच्चन ने फॉलो कर लिया… बिग का एक के बाद एक सरप्राइज लोगों को हैरत में डाल रहा है… जिस कांग्रेस के बारे में बिग बी ने सालों से कुछ नहीं कहा, उसी कांग्रेस और राहुल गांधी को ट्विटर पर फॉलो करने का मकसद क्या है ? क्या उम्र के इस पड़ाव में बिग बी पुरानी कड़वाहट मिटाना चाहते हैं।  क्या अमिताभ उम्र के संध्याकाल में उसी दोस्ती को दोहराना चाहते है जो उन्होने बचपन से देखी थी।  क्या अमिताभ फिर से उसी दौर को जीना चाहते हैं,  जब नेहरू-गांधी परिवार और बच्चन परिवार बेहद करीब हुआ करता था।  क्या अमिताभ उस उम्र को फिर से जीना चाहते हैं जब इंदिरा गांधी उन्हें अपना तीसरा बेटा मानती थी।

देखा जाए तो अमिताभ बच्चन ने दोस्ती का हाथ बढ़ा दिया है हालांकि राहुल गांधी ने अब तक अमिताभ को ट्विटर पर फॉलो नहीं किया है, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने अपने ऑफिशियल हैंडल पर बिग बी का शुक्रिया जता कर उन्हें फॉलो कर लिया है।  बिग बी का ट्विटर के जरिए उमड़ा कांग्रेस प्रेम है कि थमने का नाम ही नहीं ले रहा।  वे पी. चिदंबरम, कपिल सिब्बल, सीपी जोशी, अजय माकन, प्रियंका चतुर्वेदी, संजय झा जैसे कांग्रेस नेताओं को भी अपने ट्विटर हैंडल पर फॉलो कर चुके हैं।  सिब्बल, चिदंबरम, जोशी जैसे ज़्यादातर वरिष्ठ नेताओं ने तो इस पर ज़्यादा तवज्जो नहीं दी, लेकिन बाक़ी नेताओं ने बिग बी को अपने हैंडल पर फॉलो कर लिया। मंगलवार सुबह सबसे दिलचस्प ये रहा कि बिग बी ने कांग्रेस के प्रवक्ता और पूर्व सूचना प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी को फॉलो किया तो मनीष ने फौरन बिग बी के हैंडल पर जाकर शुक्रिया कहा।  साथ ही इसे अविश्वसनीय बताते हुए ये भी लिखा कि वे एक ज़माने में अमिताभ की फिल्म का ‘फर्स्ट डे फर्स्ट शो’ देखने के लिए 3 रूपये खर्च करते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here