भारत और अमेरिका के बीच रिश्ते कुछ सुधरते हुए नजर आ रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद भारत से बढ़ती अमेरिका की दूरी में अब कुछ कमी आ सकती है। अमेरिका ने 22 मानवरहित ड्रोन भारत को देने का फैसला कर चुका है। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा से पहले अमेरिकी विदेश मंत्रालय द्वारा समझौते को दी गई मंजूरी भारत के लिए अहम् मानी जा रही है। साथ ही विदेश मंत्रालय ने भारत सरकार और ड्रोन बनाने वाली कंपनी जनरल एटॉमिक्स को अवगत करा दिया है। यह सौदा 2 अरब डॉलर के लगभग बताया जा रहा है। यह ड्रोन भारत को हिंद महासागर के सुरक्षा और निगरानी के लिए दिए जाएंगे।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी इस रविवार अमेरिका के दो दिवसीय दौरे के लिए रवाना होंगे। यह उनकी राष्ट्रपति ट्रंप से पहली मुलाकात होगी। यह दौरा कई मामलों में अहम् है क्योंकि काफी समय से दोनों देशों के बीच एच1बी वीजा और पेरिस जलवायु समझौता जैसे मसलों पर तीखी नोकझोक हुई है। ऐसे में दौरे से पहले किया गया यह करार भी अमेरिका द्वारा की गई एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।
याद दिला दें कि बराक ओबामा के कार्यकाल में भारत और अमेरिका के बीच रिश्ते काफी तेजी से मजबूत हो रहे थे। यहां तक की ओबामा ने भारत को ‘मेजर डिफेंस पार्टनर’ का दर्जा दिया था। लेकिन तख्ता पलट के बाद रिपब्लिकन पार्टी के नेता डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रति कुछ खास दिलचस्पी न दिखाते हुए चीन के प्रति ज्यादा उत्साहित दिखे। अपने हाल के विदेशी दौरे में उन्होंने चीन को तवज्जो दिया। देखना यह होगा कि अमेरिका के दौरे पर जाने वाले मोदी का प्रभाव ट्रंप पर कितना पड़ता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here