भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार यानि सीईए अरविंद सुब्रमण्यम जल्द ही वर्ल्ड बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री बन सकते हैं। खबर है कि वर्ल्ड बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री के पद की दौड़ में आगे हैं। बताया जा रहा है कि एक महीने के भीतर उनके नाम का ऐलान हो सकता है। सुब्रमण्यम का सीईए का कार्यकाल अक्टूबर 2018 में खत्म होना है। उन्हें अक्टूबर 2017 में ही एक साल का सेवा विस्तार दिया गया था।

सुब्रमण्यम को अक्टूबर 2014 में मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल तीन साल का था। उन्होंने 16 अक्टूबर, 2017 को एक साल के लिए एक्सटेंशन दिया गया था। एक साल का सेवा विस्तार मिलने से पहले ऐसी खबरें थीं कि सुब्रमण्यम अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा करके वापस अमेरिका जाना चाहते हैं। सुब्रमण्यम वाशिंगटन के पीटरसन इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स में वरिष्ठ हैं और अभी वहां से छुट्टी पर हैं।

सुब्रमण्यम के भारत सरकार में सीईए का पद छोड़कर वापस एकेडमिक्स में लौट जाने की खबरें इसलिए भी चल रही थीं, क्योंकि उनसे पहले नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने भी इसी आधार पर यह पद छोड़कर वापस एकेडमिक्स में लौटने का निर्णय लिया था। सुब्रमण्यम ने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से ग्रेजुएशन की और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, अहमदाबाद से एमबीए की डिग्री हासिल की। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड, यूके से एमफिल और डीफिल किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here