APN News Live Updates: स्वामीनारायण गुरुकुल के 75वें ‘अमृत महोत्सव’ को संबोधित करेंगे PM, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होंगे शामिल

0
112
APN News Live Updates
APN News Live Updates

APN News Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वीडियो कांन्फ्रेंसिंग के जरिये स्वामीनारायण गुरुकुल राजकोट संस्थान के 75वें ‘अमृत महोत्सव’ को संबोधित करने वाले हैं। शुक्रवार को पीएम कार्यालय द्वारा यह जानकारी साझा की गई है। पीएमओं द्वारा दी गई जानकारी में यह भी कहा गया है कि राजकोट में यह संस्थान 1948 में स्थापित किया गया था। इस संस्थान के तरफ से चलाए जा रहे स्कूलों और उच्च शिक्षण संस्थानों में 25,000 से ज्यादा बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं।

राजधानी में Bharat Jodo Yatra की एंट्री; लाल किले से राहुल गांधी देंगे संदेश, जानें यात्रा का शेड्यूल

APN News Live Updates
APN News Live Updates

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा ने शनिवार को राजधानी दिल्ली में प्रवेश कर लिया है। भारत जोड़ो यात्रा के 108वें दिन पर आज पदयात्रा ने तय समय के अनुसार बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश ले लिया है। पदयात्रा करीब सुबह 10:30 बजे जयदेव आश्रम, आश्रम चौक पहुंचेगी। इसके बाद शाम को साढे़ 4 बजे लाल किले पर जाएगी। पढ़ें विस्तार से…

बिहार के मोतिहारी में बड़ा हादसा; ईंट भट्ठे में विस्फोट से 7 लोगों की मौत, कई अब भी फंसे

Bihar News: बिहार के मोतिहारी में ईंट भट्ठे में हुआ विस्फोट; 7 लोगों की मौत, कई अभी भी फंसे
Bihar News: बिहार के मोतिहारी में ईंट भट्ठे में हुआ विस्फोट; 7 लोगों की मौत, कई अभी भी फंसे

Bihar News: बिहार के मोतिहारी में एक बड़ा हादसा होने से हड़कंप मच गया है। यहां रामगढ़वा थाने के नरीरगीर में ईंट भट्ठे की चिमनी में ब्लास्ट होने से 7 लोगों की मौत हो गई। चिमनी में अब भी कई लोगों के दबे होने की आंशका है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को फौरन अस्पताल ले जाया जा रहा है। घायल मजदूरों का अस्पताल में इलाज जारी है। पढ़ें विस्तार से…

APN News Live Updates: कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को आफताब की वॉयस सैंपल लेने की दी अनुमति

दिल्ली पुलिस ने आफताब का वॉयस सैंपल लेने के लिए साकेत कोर्ट को अनुमति दे दी है। कोर्ट ने कहा कि आरोपी अपने आवाज का सैंपल देने से मना नहीं कर सकता है। 26 दिसंबर को सुबह 10 बजे सीबीआई मुख्यालय में पुलिस द्वारा आफताब का सैंपल लिया जाएगा। पढ़ें विस्तार से…

पेज अपडेट जारी है….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here