कर्नाटक CM को लेकर रणदीप सुरजेवाला का बड़ा ऐलान, बोले- अगले 48-72 घंटे में…

0
10
Karnataka CM:कर्नाटक CM को लेकर रणदीप सुरजेवाला का बड़ा ऐलान
Karnataka CM:कर्नाटक CM को लेकर रणदीप सुरजेवाला का बड़ा ऐलान

Karnataka CM:कर्नाटक में सीएम के नाम को लेकर अभी भी संशय बरकरार है। हालांकि, सूत्रों के हवाले से खबर यह भी है कि सिद्धारमैया के नाम पर पार्टी आलाकमान की मोहर लग चुकी है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने कर्नाटक सीएम को लेकर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा,”कर्नाटक मुख्यमंत्री को लेकर जो भी निर्णय लिया जाएगा उसकी घोषणा कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे।” उन्होंने आगे बताया,”घोषणा जब तक नहीं होती है तब तक मुख्यमंत्री के नाम पर चल रही खबरों और अफवाहों पर ध्यान न दें।” उन्होंने कहा कि अगले 48-72 घंटे में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो जाएगी। सुरजेवाला ने कहा,”मुख्यमंत्री के नाम पर पार्टी में लगातार आलाकमान की निगरानी में चर्चा जारी है।”

Karnataka CM
Karnataka CM

Karnataka CM:224 में से 135 सीटों पर कांग्रेस की जीत

कर्नाटक में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिली है। पार्टी को राज्य में कुल 135 सीटें मिली हैं। वहीं बीजेपी सिर्फ 65 सीटों पर सिमट गई। अब जब कांग्रेस ने कर्नाटक का रण जीत लियाहै तो सवाल उठता है कि कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? वर्तमान में कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद की लड़ाई कांग्रेस पार्टी के दो शीर्ष उम्मीदवार, नेता प्रतिपक्ष सिद्धारमैया और कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार के बीच नजर आ रही है। कर्नाटक की कांग्रेस चीफ डीके शिवकुमार ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की है। उन्हें कांग्रेस ने कनकपुरा सीट से उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने मंत्री आर.अशोक को भारी मतों से हराया है।

डीके शिवकुमार

डीके शिवकुमार वर्तमान कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख हैं और राज्य में उनकी बड़ी लोकप्रियता है। शिवकुमार ने कर्नाटक चुनाव अभियान के दौरान लगातार रैलियां की हैं। राज्य में पार्टी पर उनकी जबरदस्त पकड़ है। कर्नाटका कांग्रेस चीफ डीके शिवकुमार ने भाजपा के राजस्व मंत्री को भारी मतों से हरा दिया है। बीजेपी ने राज्य के राजस्व मंत्री आर अशोक और जेडीएस ने बी नागराजू को डीके शिवकुमार के खिलाफ मैदान में उतारा था। चुनावी परिणामों से कांग्रेस काफी उत्साहित नजर आ रही है। जिस तरह का मेहनत चुनाव के दौरान डीके शिवकुमार ने किया था, उसका फल साफ तौर पर कांग्रेस पार्टी को चुनाव परिणाम में देखने को मिल रहा है। ऐसे भी यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कांग्रेस आलाकमान अगले पांच साल के लिए उन्हें कर्नाटक का सीएम बनाएगी। बता दें कि 2013 में भी डीके शिवकुमार ने पार्टी को जीत दिलाई थी, उस वक्त भी वो पार्टी के प्रमुख थे।

सिद्धारमैया

सिद्धारमैया वर्तमान में कर्नाटक में विपक्ष के नेता हैं। उन्होंने 2013 से 2018 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया, जिसके बाद भाजपा नेता बसवराज बोम्मई ने उनका पद संभाला। वह कांग्रेस पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं और सीएम पद के स्पष्ट दावेदार हैं। जबकि कांग्रेस पार्टी ने औपचारिक रूप से घोषणा नहीं की है कि चुनाव में विजयी होने के बाद कर्नाटक का मुख्यमंत्री कौन होगा। लड़ाई इन दो उम्मीदवारों के बीच प्रतीत होती है।

यह भी पढ़ेंः

Karnataka CM: कभी खड़गे तो कभी डीके से छीनी CM की कुर्सी, जानिए कौन हैं सिद्धारमैया?

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष समेत अन्य पदों पर चुनाव, वोटिंग जारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here