कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में लगातार सक्रिय केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपनी पैठ बनाने में जुटी हुई हैं। वह अपनी सांसद निधि से अमेठी के विकास पर भी बड़ी धनराशि खर्च करती है। इस बार दीपावली के मौके पर उन्होने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में 10 हजार साड़ियां बंटवाई हैं। साड़ियों के हर पैकेट पर बाकायदा स्मृति ईरानी का फोटो लगा हुआ है और दीवाली का तोहफा लिखा हुआ था। जिनका वितरण चल रहा है।

केंद्रीय मंत्री समृति ईरानी ने अमेठी के लोगों में दीपावली के उत्साह में खुशी का रंग भरने की कोशिश की है। उन्होंने अमेठी संसदीय क्षेत्र के सभी बूथ अध्यक्षों के परिवार को दीपावली के उपहार में साडिय़ां भेजी हैं। उनके पीआरओ विजय गुप्ता ने भाजपा के गौरीगंज के बूढऩ माता मंदिर के करीब नवनिर्मित कार्यालय में बूथ अध्यक्षों को साडिय़ां वितरित की। साडिय़ों के पैकेट पर स्मृति की फोटो के साथ दीपावली की शुभकामनाएं भी अंकित है।

साडिय़ां वितरित करते हुए कहाकि केंद्रीय मंत्री के पीआरओ ने कहाकि दीदी अमेठी को अपना परिवार समझती हैं और हर त्योहार पर अपनों के लिए कुछ न कुछ उपहार भेजती हैं। साड़ी वितरण में पूर्व विधायक तेजभान सिंह ने कहा कि जब रिश्ते दिल से बनते हैं तो वह बहुत मजबूत होते हैं। स्मृति ने अमेठी से दिल का रिश्ता जोड़ा है। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाण्डेय ने बताया कि हर वर्ष होली-दिवाली के अवसर पर स्मृति ईरानी यहां की बहनों को साडिय़ों का उपहार भेजती हैं।

बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा चुनावी सरगर्मियां लगातार बढ़ती जा रही है। स्मृति ईरानी लगातार अमेठी का दौरा करती रहती हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में वो अमेठी से चुनाव लड़ी थीं, लेकिन कम वोटों के अंतर से उन्हें राहुल गांधी ने हरा दिया था। चुनाव हारने के बावजूद स्मृति ईरानी ने अमेठी से अपना नाता नहीं छोड़ा और यहां ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here