गुजरात, हिमाचल में AAP के दावे फेल लेकिन फिर भी खुश हैं अरविंद केजरीवाल, जानें क्या है इसकी वजह…

AAP: पार्टी और पार्टी से जुड़े लोगों का मनोबल काफी बढ़ा है। यही वजह है कि विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले ही आम आदमी पार्टी के दफ्तर पर एक खास पोस्टर लगा है। इसमें लिखा है- 'आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय पार्टी बनने पर सभी देशवासियों को बधाई।

0
155
AAP as National Party
AAP

AAP: गुजरात और हिमाचल प्रदेश में आप के दावे बेशक फेल होते दिख रहे हैं, लेकिन पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल बेहद खुश हैं। दरअसल, इसके पीछे का कारण है कि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी आखिरकार एक राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। कल ही आम आदमी पार्टी ने एमसीडी में शानदार जीत दर्ज की थी। ऐसे में पार्टी और पार्टी से जुड़े लोगों का मनोबल काफी बढ़ गया है। यही वजह है कि विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले ही आम आदमी पार्टी के दफ्तर पर एक खास पोस्टर लगा था जिसमें लिखा था- ‘आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय पार्टी बनने पर सभी देशवासियों को बधाई।’

AAP as a National Party news
AAP as a National Party news

AAP : जानिए क्‍या है राष्ट्रीय पार्टी बनने का पैमाना?

AAP: गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के साथ ही आम आदमी पार्टी देश की एक नई राष्ट्रीय राजनीतिक दल बनकर सामने आई है। सभी शर्तों को पूरा करते हुए आम आदमी पार्टी की एंट्री 8 राष्ट्रीय पार्टियों के ग्रुप में हो गयी है।

राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए तीन मुख्‍य शर्तों या पात्रता में से एक शर्त ये है कि कोई भी राजनीतिक दल 4 लोकसभा सीटों के अलावा लोकसभा में 6 फीसदी वोट हासिल करे या विधानसभा चुनावों में 4 या इससे अधिक राज्‍यों में कुल 6 फीसदी या ज्‍यादा वोट शेयर जुटाए। आपको बता दें, निर्वाचन आयोग के अनुसार देश में अभी करीब 7 राष्ट्रीय दल हैं। जिसमें कांग्रेस, बीजेपी, बीएसपी, सीपीआई, सीपीएम, राष्ट्रवादी कांग्रेस यानी एनसीपी और तृणमूल कांग्रेस यानी टीएमसी शामिल है,अब इसमें आम आदमी पार्टी भी जुड़ गई है।

अरविंद केजरीवाल ने दिया सभी को धन्यवाद

गौरतलब है कि गोवा में भी AAP ने 6.77 फीसदी वोट शेयर के साथ दो सीटें हासिल की। इसी के साथ आज यानी गुरुवार को हिमाचल और गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों के मुताबिक आम आदमी पार्टी को कुल 182 सीटों में से 5 सीटें प्राप्त हुई हैं लेकिन यह पार्टी हिमाचल प्रदेश में अपना खाता खोलने में नाकाम साबित हुई है।

राष्ट्रीय पार्टी बनने के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सबको धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा, “गुजरात चुनाव के नतीजे आ रहे हैं और गुजरात के लोगों ने आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बना दिया है। जितने वोट हमे मिले उस हिसाब से AAP राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। देश में चंद पार्टी हैं जिनको राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला है।”

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here