PM Modi ने बेंगलुरु में किया Aero India 2023 का उद्घाटन, देश की सैन्य ताकत और हथियारों की प्रदर्शनी देखेगी दुनिया

0
137
Aero India 2023
Aero India 2023

Aero India 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में एयरो इंडिया 2023 के 14वें संस्करण का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी भी मौजूद रहे। कर्नाटक में आयोजित इस कार्यक्रम में पीएम ने कहा कि देश की सैन्य ताकत और हथियारों की प्रदर्शनी पूरी दुनिया देख रही है।

Aero India 2023

Aero India 2023: डिफेंस क्षेत्र में नए अवसर पैदा होंगे-पीएम

Aero India 2023: बता दें कि बेंगलुरु में येलहंका के वायु सेना स्टेशन में एयरो इंडिया 2023 का उद्घाटन पीएम मोदी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यह नए भारत की तस्वीर है। साथ ही कहा कि इस आयोजन से डिफेंस क्षेत्र में नए अवसर पैदा होंगे और कर्नाटक के युवाओं के लिए नई संभावनाएं पैदा होंगी। पीएम ने कहा कि एयरो इंडिया महज शो नहीं है, इंडिया की ताकत है। साथ ही कहा कि नए भारत को ऊंचाइयों से डर नहीं लगता है।

पीएम ने कहा कि 21वीं सदी का नया भारत अब न तो कोई मौका गंवाएगा और न ही मेहनत करने में पीछे रहेगा, हम तैयार हैं। सुधारों की राह पर, हम हर क्षेत्र में क्रांति ला रहे हैं। रक्षा क्षेत्र में सबसे बड़ा आयातक देश अब 75 देशों को रक्षा उपकरण निर्यात करता है।

Aero India 2023: एयरो इंडिया शो के दौरान पीएम ने कहा कि यह आयोजन भारत के बढ़ते हुए सामर्थ्य का उदाहरण है। इसमें दुनिया की करीब 100 देशों की मौजूदगी होना दिखाता है कि भारत पर पूरे विश्व का विश्वास कितना बढ़ गया है। पीएम ने कहा कि भारत फाइटर पायलट की तरह आगे बढ़ रहा है। जिसे ऊंचाइयां छुने से डर नहीं लगता है। आज भारत तेज सोचता है, दूर की सोचता है और तुरंत फैसले लेता है। साथ ही कहा कि भारत की रफ्तार जितनी भी तेज हो लेकिन वह हमेशा जमीन से जुड़ा रहता है।

इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे रक्षा क्षेत्र ने कुछ वर्षों में एक लंबी यात्रा तय की है। इस यात्रा में रक्षा क्षेत्र ने सफलता के कई पड़ाव पार किए जो आगे चल कर इस क्षेत्र में मज़बूती का स्तंभ बने हैं। एयरो इंडिया भी उन्हीं स्तंभों में से एक है। बता दें कि यह शो 13 से 17 फरवरी तक चलेगा।

यह भी पढ़ें..

PM Modi को भेंट की गई ‘विजय स्तंभ’ की प्रतिकृति, यहां पढ़ें इसकी गौरवगाथा…

Global Investors Summit में बोले केंद्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल- विकास की ओर चल पड़ा है उत्तर प्रदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here