चमगादड़ों में मिला एक और खतरनाक वायरस; वैज्ञानिकों का दावा, इंसानों में फैला तो मचा सकता है तबाही

वैज्ञानिकों ने कहा कि हमारी रिसर्च चमगादड़ वायरस के एक प्रजाति से दूसरी प्रजाति में संचरण और को-इंफेक्शन की सामान्य घटना के साथ-साथ वायरस के विकास के लिए उसके प्रभावों पर प्रकाश डालती है।

0
110
Covid Like Virus BtSY2: चमगादड़ों में मिला खतरनाक वायरस; वैज्ञानिकों का दावा, इंसानों में फैला तो मचा सकता है तबाही
Covid Like Virus BtSY2: चमगादड़ों में मिला खतरनाक वायरस; वैज्ञानिकों का दावा, इंसानों में फैला तो मचा सकता है तबाही

Covid Like Virus BtSY2: पूरी दुनिया ने कोरोना वायरस का प्रकोप झेला है और अभी भी विश्व इससे बच नहीं पाया है। इस महामारी का जनक चीन को माना जाता है। कोरोना वायरस से लाखों लोगों की जान चली गई, लेकिन दुनिया के कई देश ने इस बीमारी पर काबू पा लिया है। वहीं, चीन समेत कई देशों में मामले अब भी बढ़ रहे हैं। इस बीच वैज्ञानिकों ने ऐसा दावा किया है जिससे सभी की चिंता बढ़ गई है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि दक्षिणी चीन में चमगादड़ों में कोरोना जैसा वायरस पाया गया है। ये वायरल 5 में से 1 इंसान में फैलने की क्षमता रखता है। वैज्ञानिकों ने इसका नाम बीटीएसबाई2 (BtSY2) रखा है और यह SARS-CoV-2 से संबंधित है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि यह चीन के युन्नान प्रांत में चमगादड़ों में मिले उन पांच खतरनाक वायरसों में से एक है जो इंसानों और पशुओं में कई तरह की बीमारियों को जन्म दे सकता है। इसके अलावा वैज्ञानिकों की टीम ने कई तरह की बीमारियों को जन्म दे सकता है। इसके अलावा वैज्ञानिकों की टीम ने कई संभावित नए पशुजन्यरोग के बारे में भी जानकारी दी है जो जानवरों से इंसानों में फैलते हैं।

Covid Like Virus BtSY2: चमगादड़ों में मिला एक और खतरनाक वायरस; वैज्ञानिकों का दावा, इंसानों में फैला तो मचा सकता है तबाही
Covid Like Virus BtSY2:

Covid Like Virus BtSY2: रिसर्च में किया गया ये दावा

डेलीमेल समाचार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस रिसर्च को शेन्जेन स्थित सन यात-सेन यूनिवर्सिटी, युन्नान इंस्ट्रीट्यूट ऑफ एंडेमिक डिजीज कंट्रोल और सिडनी यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने लीड किया है। बता दें कि इस रिसर्च की समीक्षा होनी अभी बाकी है। टीम की ओर से कहा गया है कि हमने पांच वायरल प्रजातियों की पहचान की है जो इंसानों और पशुओं के लिए रोगजनक हो सकती हैं। इसमें एक रिकॉम्बिनेशन सार्स जो कोरोना वायरस जैसा है, वह भी शामिल है। यह नया वायरस SARS-CoV-2 और 50 SARS-CoV दोनों से निकटता से संबंध रखता है।

वैज्ञानिकों ने कहा कि हमारी रिसर्च चमगादड़ वायरस के एक प्रजाति से दूसरी प्रजाति में संचरण और को-इंफेक्शन की सामान्य घटना के साथ-साथ वायरस के विकास के लिए उसके प्रभावों पर प्रकाश डालती है। चीन के युन्नान प्रांत के 6 काउंटी या शहरों में 15 प्रजातियों की चमगादड़ों में से 149 की यूरिन का सेंपल लिया। चमगादड़ों की जीवित कोशिकाओं में मौजूद न्यूक्लिक एसिड जिसे आरएनए कहा जाता है, उसे हर चमगादड़ से इंडिविजुअल निकाला गया और उसे अनुक्रमित किया गया। रिसर्चर्स में ये पाया गया कि एक चमगादड़ को एक ही समय में कई वायरस द्वारा संक्रमित किया गया था।

Covid Like Virus BtSY2: चमगादड़ों में मिला एक और खतरनाक वायरस; वैज्ञानिकों का दावा, इंसानों में फैला तो मचा सकता है तबाही
Covid Like Virus BtSY2:

नॉटिंघम यूनिवर्सिटी के वीरोलॉजिस्ट प्रोफेसर जोनाथन बॉल के अनुसार इस वजह से पहले मौदूद कोरोना वायरस के रूप अपने जेनेटिक कोड में बदलाव कर सकते हैं जिससे नए वायरस का जन्म हो सकता है। इंसानों के लिए ये संदेश है कि चमगादड़ कई वायरसों के लिए एक सेफ प्लेस का काम करता है। वो एक ही समय में एक साथ कई वायरसों को अपने अंदर रख सकते हैं और फिर बड़े पैमाने पर फैला सकते हैं।

Covid Like Virus BtSY2: कैसे इंसानी शरीर से जुड़ सकता है वायरस

गौरतलब है कि BtSY2 में एक रिसेप्टर बाइंडिंग डोमेन भी है जो स्पाइक प्रोटीन का एक अहम हिस्सा होता है जिसका उपयोग कोशिकाओं को मानव कोशिकाओं से जोड़ने के लिए किया जाता है। यह SARS-CoV-2 के ही समान है और यह इंसानी शरीर से जुड़कर मनुष्यों को संक्रमित कर सकता है।

रिसर्च में ये सामने आया कि BtSY2 सेल एंट्री के लिए इंसान ACE2 रिसेप्टर का इस्तेमाल करने में समक्ष हो सकता है। ACE2 मानव कोशिकाओं से जोड़ने के लिए किया जाता है। यह SARS-CoV-2 के साथ बॉन्ड बनाता है और उसे शरीर में प्रवेश करने और संक्रमित करने की अनुमति देता है।

Covid Like Virus BtSY2: चमगादड़ों में मिला एक और खतरनाक वायरस; वैज्ञानिकों का दावा, इंसानों में फैला तो मचा सकता है तबाही
Covid Like Virus BtSY2:

बता दें कि दक्षिण-पश्चिमी चीन में युन्नान प्रांत को पहले से ही चमगादड़ों की प्रजातियों और चमगादड़ों से पैदा होने वाले विषाणुओं के लिए एक हॉटस्पॉट के रूप में पहचाना गया है। वहां कई रोगजनक वायरस पाए गए हैं जिनमें SARS-CoV-2 के करीबी बैट वायरस RaTG1313 और RpYN0614 भी शामिल हैं।

Covid Like Virus BtSY2: चीन में बढ़ रहे मामले

बता दें कि चीन में एक बार ठंड की शुरुआत के साथ कोरोना वायरस के मामलों ने जोर पकड़ा है। नेशनल हेल्थ ब्यूरो के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 25 नवंबर को चीन में 35.183 नए केस सामने आए। जिनमें से 3,474 में कोरोना के लक्षण दिखाई दिए और 31,709 लोगों में लक्षण दिखाई ही नहीं दिए।

चीन में वर्तमान समय में 26,00 से अधिक मामले रोजाना आ रहे हैं। यह पिछले 10 दिनों में दोगुने से अधिक हो गया है। फिलहाल अभी बीजिंग, ग्वांगझू और चोंगकिंग जैसे शहरों में लाखों चीनी नागरिकों को वीकेंड में भी घर में रहने के लिए कहा गया है क्योंकि गुरुवार को कोरोना के मामले चीन में 32,000 हजार से अधिक पाए गए थे।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here