Happy April Fool Day 2022: जानें 1 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है अप्रैल फूल डे

गौरतलब है कि अप्रैल फूल के दिन सभी लोग अपने दोस्त, यार, रिश्तेदार और ऑफिस में काम करने वाले लोगों के साथ मजाक करते हैं।

0
497
Happy April Fool Day 2022
Happy April Fool Day 2022

Happy April Fool Day 2022: हर साल की तरह इस साल भी शुक्रवार यानी 1 अप्रैल को अप्रैल फूल डे है। गौरतलब है कि अप्रैल फूल के दिन सभी लोग अपने दोस्त, यार, रिश्तेदार और ऑफिस में काम करने वाले लोगों के साथ मजाक करते हैं। साथ ही मजाक-मजाक में उन्‍हें बेवकूफ बनाकर अप्रैल फूल बनाते हैं क्योंकि 1 अप्रैल का दिन ऐसा दिन है। जिसमें मजाक का कोई भी बुरा नहीं मानता।

Happy April Fool Day 2022
Happy April Fool Day 2022

बता दें कि इस दिन लोगों को बेवकूफ बनाना एक प्रकार का रिवाज है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि हम 1 अप्रैल को ही क्‍यों अप्रैल फूल बनाते हैं? और इसका कारण क्या है? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं।

Happy April Fool Day 2022
Happy April Fool Day 2022

Happy April Fool Day 2022 का इतिहास

इतिहासकारों के अनुसार, यह दिन Pope Gregory XIII द्वारा 1582 में ग्रेगोरियन कैलेंडर की शुरुआत के बाद मनाया जाने लगा है क्‍योंकि Gregory ने फैसला सुनाया था कि नया कैलेंडर 1 जनवरी से शुरू होगा। वहीं इससे पहले, मार्च के अंत में नया साल मनाया जाता था। ऐसा माना जाता है कि जब 1 अप्रैल को जूलियन के बदले ग्रेगोरियन कैलेंडर की शुरुआत की गई थी तब से लोगों ने अप्रैल फूल दिवस मनाना शुरू किया था।

Happy April Fool Day 2022
Happy April Fool Day 2022

कहा जाता है कि कई देशों ने जनवरी को पहला महीना मानने से इनकार कर दिया था और जूलियन कैलेंडर का पालन करना जारी रखा था। सिर्फ फ्रांस नए कैलेंडर को स्वीकार करके इसे लागू करने वाला पहला देश बना था। इसी कारण से जिन लोगों ने नए कैलेंडर को स्वीकार करने से मना कर दिया था उनको फूल यानी मूर्ख समझा जाता है और इसी के चलते 1 अप्रैल को पूरी दुनिया में अप्रैल फूल डे मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें:

Bank Holidays in April 2022: अप्रैल में 15 दिन रहेंगे बैंक बंद, यहां चेक करें पूरी लिस्ट…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here