प्रियंका चौपड़ा और दीपिका पदुकोण दोनों ही बॉलीवुड की चोटी की एक्ट्रेस मानी जाती हैं। बॉलीवुड में दोनों ने ही अपना मुकाम हासिल कर लिया है और हॉलीवुड की भी उड़ान भर ली है मगर लगता है कहीं न कहीं दोनों की लैडिंग में थोड़ी सी कमी रह गई है यानि अभी दोनों को ही और पहचान बनाने की जरुरत है।

दरअसल, दीपिका हाल ही में लॉस एंजेलेस के एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई, जहां फॉरन मीडिया ने उसे दीपिका नहीं बल्कि क्वांटिको की एक्ट्रेस प्रियंका समझ लिया। वीडियो यूट्यूब पर भी जारी कर दिया गया है। अगर आप वीडियो को गौर से सुनेंगे तो एक नहीं बल्कि कई  बार दीपिका को प्रियंका कहा गया।

मन में तो दीपिका ने जरुर सोचा होगा वॉट प्रियंका???, मगर स्मार्ट दीपिका बिना रिएक्शन दिए, सब अनसुना करके अपनी गाड़ी में जा बैठी। जब किसी ने पूछा ऑस्कर्स कैसा रहा तो दीपिका ने हल्की सी स्माइल दी और बिना पोज दिए चलती बनी। बता दें कि दीपिका पदुकोण के साथ पहली बार ऐसा नहीं हुआ है। अपनी फिल्म xXx के प्रमोशन के दौरान भी उसे प्रियंका कहकर  बुलाया गया था।

अब यूं कहें कि प्रियंका का नाम दीपिका के नाम से ज्यादा फेमस हैं या दीपिका का चेहरा प्रियंका से ज्यादा फेमस है, कि हर बार चेहरा दीपिका का और नाम प्रियंका का। खैर जो भी है, दोनों ही सेलिब्रेटिज जल्द ही अपनी अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो ही जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here