पहाड़ों की रानी मसूरी में पहाड़ की सबसे सुंदर युवती चुनी गई। पहाड़ की सुंदरियों ने यहां जमकर अपना जलवा बिखेरा। रैंप पर स्टाइल को मात देते हुए कैटवॉक किया। दर्शकों को अपनी अदाओं से लुभाया, अपनी नफासतों के जलवे दिखा खुद को नंबर वन बताया।  हर अदा को सबसे जुदा दिखाने की कोशिश की, ताकि मिस उत्तराखंड वही कहलाए, लेकिन खूबसूरती के इस दंगल में नंबर वन सुदरी का ताज समीक्षा सती के सिर बंधा। इस मौके पर प्रथम विजेता रही समीक्षा सती ने कहा कि मेरी मेहनत का मुझे फल मिला है, मुझे उत्तराखण्डी होने पर गर्व है और भविष्य में मेरा प्रयास रहेगा कि मैं और बड़ी और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तराखण्ड का नाम रोशन करुं।

पहाड़ की सुंदरियों का जलवा, तालियां बजाकर स्वागत
सुंदरियों के इस समागम में लोगों ने जमकर उनका उत्साह बढ़ाया।सभी की पर्सनैलिटी और नफासत वहां बैठे जजों ने हिसाब-किताब किया। लोग तालियां बजाकर सुंदरियों का स्वागत करते रहे।दिल्ली की अमीषा वर्मा दूसरे नंबर पर तो देहरादून की समाया तीसरी सबसे सुंदर युवती चुनी गईं। क्यूरेटर सुनीता कालरा के मुताबिक अब ये तीनों विजेता आगामी 21 दिसंबर को दिल्ली में होने वाले ग्राण्ड फिनाले में भाग लेंगी।

अमीषा वर्मा दूसरे तो देहरादून की समाया तीसरे नंबर पर
प्रोफेसर गणेश शैली, कुलजीत बेदी सबरवाल, नयनी दीक्षित, बीना भट्ट, चारू वशिष्ठ ने जज की भूमिका निभाई।वहीं मुख्य अतिथि के रूप में मसूरी विधायक गणेश जोशी ने हिस्सा लिया।विधायक जोशी ने प्रदेश स्तर पर सुंदरी चुने जाने को अच्छी पहल बताया।

मिलेगी पहचान, होगा बड़ा नाम !
पहाड़ों की खूबसूरती के बीच सबसे खूबसूरत चुने की प्रतियोगिता यहां पहले होती थी।लेकिन 35 सालों से कोई ब्यूटी कांटेस्ट यहां संपन्न नहीं हुआ था।ऐसे में ब्यूटी कॉन्टेस्ट होने से युवतियों में खुशी है उन्हें अपनी पहचान बड़े स्तर पर बनाने में तो मदद मिलेगी ही।

                                                                                                            ब्यूरो रिपोर्ट, एपीएन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here