Sunny Leone: अपने बोल्ड और सेक्सी अंदाज़ के लिए जानी जाने वाली बॅालीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के चाहने वाले कम नहीं हैं। इस बात का अंदाजा तो आप उनकी फैंन फॉलोइंग देखकर ही लगा सकते हैं। करोड़ों की तादाद में सनी लियोनी के फैंस हैं। सनी लियोनी गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च होने वाली एक्ट्रेस हैं। सनी लियोनी भले ही पॉर्न इंडस्ट्री से जानी जाती हो लेकिन भारत में उन्हें पहचान बिग बॉस के बाद मिली थी।
मालदीव वेकेशन पर हैं Sunny Leone
सनी लियोन भारत में पहली बार रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में नजर आई थीं। हालांकि वह बिग बॉस में ज़्यादा लंबे समय तक नहीं टिक पाई थी। इसके बाद सनी ने ‘जिस्म 2’, ‘रागिनी एमएमएस 2’ और ‘एक पहेली लीला’ जैसी फिल्मों में मुख्य किरदार की भूमिका निभाई है। बेहद कम समय में सनी ने लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है।
सनी लियोनी ने कई बार अपने इंटरव्यू में अपने दर्द को बयां किया है कि कैसे उन्हें बॉलीवुड में अपनी पहचान पाने के लिए बहुत कुछ झेलना पड़ा। सनी लियोनी इससे काफी परेशान हो गई थीं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पॉर्न स्टार इमेज को खत्म करने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।
बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सनी लियोनी इन दिनों मालदीव में हैं। हाल ही में सनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मालदीव की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह बेहद खूबसूरत नज़र आ रही हैं।
सनी लियोनी ब्लू शेडेड मोनोकनी में बेहद स्टाइलिश नज़र आ रही हैं। उनकी तस्वीरें देखकर फैन्स भी खुद को कमेंट्स करने पर रोक नहीं पा रहे हैं। बता दें कि सनी की कोई भी तस्वीर हो लोगों द्वारा काफी पसंद की जाती है।
सनी लियोनी फोटोज़ में मालदीव के एक खूबसूरत बीच पर पोज देती नज़र आ रही हैं। सनी ने फोटो में हैट और सनग्लासेस लगाए हैं।
एक्ट्रेस की तस्वीरों को 7 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। कमेंट सेक्शन में फैंस कातिल लुक जैसे रिएक्शन दे रहे हैं।
लोग सनी लियोनी की खूबसूरती के दीवाने हैं और इसीलिए सनी लियोनी भी अपने स्वास्थ्य और सुंदरता को बनाए रखने के लिए लेकर बेहद जागरूक रहती हैं।