फिल्म ‘Kuttey’ का दूसरा गाना रिलीज, अर्जुन कपूर ने अपने डांस से मचाया धमाल

0
102
फिल्म 'Kuttey' का दूसरा गाना रिलीज

अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म ‘कुत्ते’ (Kuttey) का दूसरा गाना ‘धन तेनान’ रिलीज हो चुका है। गाने ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। ये गाना शाहिद कपूर की फिल्म कमीने के सॉन्ग आ आजा दिल निचोड़े का कॉपी है। गाने में तब्बू, अर्जुन कपूर, कोंकणा सेन शर्मा और राधिका मदान हैं। इस गाने में सबका काफी अलग लुक देखने को मिला है।

‘Kuttey’ में अर्जुन का दिखेगा धांसू रोल

Kuttey
Kuttey

इस सॅान्ग को सुखविंदर सिंह और विशाल ददलानी ने गाया है। गाने में अर्जुन के लुक को देख फैंस काफी इंम्प्रेस हो गए हैं। फिल्म को आसमान भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर, तब्बू, कोंकणा सेन शर्मा और राधिका मदान अहम भूमिका में हैं। फिल्म को टी सीरीज, लव रंजन और विशाल भारद्वाज के प्रोडक्शन कंपनी ने मिलकर बनाया है। ये फिल्म 13 जनवरी को रिलीज होगी। अर्जुन और तब्बू फिल्म में पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखेंगे।

falma katata 1669144283.jpeg?w=700&dpr=1

अब गाने की बात करें तो इस गाने का ओरिजिनल वर्जन काफी हिट हुआ था। गाने में शाहिद कूपर नजर आए थे। वहीं कुत्ते फिल्म के इस गाने को देख लोगों को शाहिद कपूर की याद आ गई। इस गाने के ओरिजनल वर्जन को सुखविंदर सिंह ने आवाज दी थी। वहीं अब देखना ये होगा की अर्जुन की ये फिल्म कमीने जैसा धमाल मचा पाती है या नहीं। बता दें कि इससे पहले अर्जुन कपूर की ek villain returns फिल्म रिलीज हुई थी। ‘एक विलन रिटर्न्स’ (Ek Villain Returns) साल 2014 में आई ‘एक विलन'(Ek Villain) का सीक्वल है।

यह भी पढ़ें:

Arjun Kapoor के साथ शादी और बच्चे को लेकर Malaika Arora ने तोड़ी चुप्पी, बोली- “मुझे फर्क नहीं पड़ता कि…”

Tunisha Sharma Death Case: जेल में नहीं काटे जाएंगे शीजान खान के लंबे बाल, कोर्ट ने मानी मांग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here