स्वर कोकिला लता मंगेशकर की पहली पुण्यतिथि, सैंड आर्टिस्ट ने दी अनोखी श्रद्धांजलि

Lata Mangeshkar Death Anniversary: लता मंगेशकर का जन्म मध्यप्रदेश के इंदौर में 28 सितंबर 1929 को हुआ था। उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर गायक, अभिनेता व निर्देशक भी थे। उन्हें अपने पिता से संगीत की कला विरासत में मिली थी।

0
93
Lata Mangeshkar Death Anniversary
Lata Mangeshkar Death Anniversary

Lata Mangeshkar Death Anniversary: भारत की स्वर कोकिला और लेजेंड्री सिंगर लता मंगेशकर के निधन को एक साल हो गया है। आज ही के दिन यानी 6 फरवरी 2022 को उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली थी। उनके जाने से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी। आज उनकी पुण्यतिथि पर लोग अगल-अलग तरीके से उन्हें याद कर रहे हैं।

Lata Mangeshkar Death Anniversary
Lata Mangeshkar Death Anniversary

Lata Mangeshkar Death Anniversary: सैंड आर्टिस्ट ने दी अनोखी श्रद्धांजलि

Lata Mangeshkar Death Anniversary: इस अवसर पर आडिशा के पुरी में मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने रेत पर लता मंगेशकर की प्रतिमा बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस आर्ट में उन्होंने लता मंगेशकर की प्रतिमा ग्रामोफोन पर बनाई। साथ ही इसमें उन्होंने ‘मेरी आवाज ही मेरी पहचान’ संदेश भी लिखा।

Lata Mangeshkar Death Anniversary: आज के दिन भारत की मशहूर गायिका लता मंगेशकर ने मुंबई के कैंडी अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली थी। वह 92 साल की थी। उन्होंने अपने करियर में 30 से ज्यादा भाषाओं में गाने गाए थे। उन्होंने कई एक्ट्रेसेस के लिए गाने गाए। सिनेमा जगत में उनकी आवाज ही उनकी पहचान बनी।

Lata Mangeshkar Death Anniversary: भारत रत्न के अलावा भी मिले कई पुरस्कार

लता मंगेशकर को 2001 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था, जोकि भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्‍कार है । इसके अलावा उन्हें पद्म विभूषण. पद्म भूषण और दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड सहित कई पुरस्कार से सम्मानित किया गया। स्वर्गीय लता मंगेशकर ने अपने करियर में 30,000 से अधिक गानें गाए।

Lata Mangeshkar Death Anniversary: लता मंगेशकर का जन्म मध्यप्रदेश के इंदौर में 28 सितंबर 1929 को हुआ था। उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर गायक, अभिनेता व निर्देशक भी थे। उन्हें अपने पिता से संगीत की कला विरासत में मिली थी। बता दें कि उनका नाम पहले हेमा था लेकिन बाद में उनका नाम लता रख दिया गया। वह महज 20 साल की उम्र में रोज छह से आठ गाने रिकॉर्ड किया करती थीं।

यह भी पढ़ें..

Vani Jairam Death: मशहूर सिंगर वाणी जयराम का निधन, चेन्नई आवास पर मृत पाई गईं गायिका

टॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता K Viswanath का 92 साल की उम्र में निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here