प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी धाक जमाई है। जितनी फैन फोलोइंग उनकी भारत में है उतनी ही भारत से बाहर भी है। देसी गर्ल इन दिनों सातवे आसमान पर है और उनको लगातार उन्हें किसी न किसी अवार्ड से नवाजा जा रहा है । दरअसल, प्रियंका को इस साल के मदर टेरेसा मेमोरियल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा हमेशा से सामाजिक कार्यो में योगदान करती रही हैं। इसलिए, यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर के तौर पर विस्थापितों और शरणार्थियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने का बीड़ा उठाने वाली प्रियंका चोपड़ा को सामाजिक कार्यो में योगदान के लिए इस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। जिसके चलते प्रियंका को हार्मनी फाउंडेशन ने बुलाया था। लेकिन उनकी मां मधु चोपड़ा ने उनकी तरफ से यह अवॉर्ड लिया।

इस ख़ास मौके पर अभिनेत्री की माँ ने कहा कि,”मैं प्रियंका की तरफ से विनम्रता के साथ यह अवार्ड स्वीकार करती हूं। मुझे ऐसी संतान की मां होने पर गर्व है जो करुणामयी और दयालु है, वह इस बात की मिसाल है कि जितना ज्यादा आप देते हैं, उतना ही ज्यादा आप पाते हैं।” बता दे कि, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को ब्रिटेन में एक सर्वे के बाद एशिया की सबसे सेक्सी महिला माना गया है।

आपको बताते चलें कि इससे पहले मदर टेरेसा मेमोरियल पुरस्कार से किरण बेदी, अन्ना हजारे, ऑस्कर फर्नांडिस, सुधा मुर्ती, मलाला युसूफजई, सुष्मिता सेन और बिल्किस बानो इधी जैसी चर्चित हस्तियां सम्मानित हो चुकी हैं। 

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म फ्रंट के बारे में बात करें तो वे फिलहाल इन दिनों ‘क्वांटिको-3’ की शूटिंग में बिजी हैं। ‘क्वांटिको-3’ में उनका लुक पहले से काफी अलग नज़र आ रहा है। प्रियंका चोपड़ा एक्टर आमिर खान के साथ सिल्वरस्क्रीन पर भी नजर आएंगी। राकेश शर्मा की बायोपिक में देसी गर्ल ‘दंगल’ स्टार आमिर खान की बीवी के रोल में नजर आ सकती है। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल 2018 में शुरू होगी। पहली बार बड़े पर्दे पर अमीर खान और प्रियंका चोपड़ा साथ नजर आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here