जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा! AAP सांसद ने ट्विटर पर दी बधाई

0
140
Parineeti Chopra
Parineeti Chopra

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। परिणीति का नाम आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ जोड़ा जा रहा है। हाल ही में दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया था। वहीं डेटिंग के खबरों के बीच AAP सांसद संजीव अरोड़ा ने इस रिश्ते को कंफर्म कर दिया है। हालांकि अभी तक परिणीति और राघव की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Parineeti Chopra: AAP सांसद संजीव अरोड़ा ने ट्विटर पर दी बधाई

AAP सांसद संजीव अरोड़ा ने अपने ट्विटर पर परिणाति चोपड़ा और राघव चड्ढा की फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘मैं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को हार्दिक बधाई देता हूं। मैं आशा करता हूं कि दोनों का साथ प्यार, आनंद और कंपेनियनशिप से भरा रहे। मेरी शुभकामनाएं!’ संजीव अरोड़ा के इस पोस्ट से ये फाइनल हो गया है कि सच में दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं।

दोनों के कंफर्म रिलेशनशिप की खबर सुनकर फैंस काफी खुश हैं। सूत्रों के मुताबिक खबर है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द ही शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं। दरअसल कुछ दिनों पहले मुंबई में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को एक साथ स्पॉट किया गया था। परिणीति और राघव दोनों को कैजुअल लुक में एक साथ रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया था। दोनों की एक साथ फोटो वायरल होने के बाद इनके फैन्स ने कयास लगाना शुरू कर दिया था कि कहीं दोनों एक दूसरे को डेट तो नहीं कर रहे हैं? हालांकि उनका कयास लगाना भी सही था क्योंकि आज फाइनली दोनों के रिश्ते पर मुहर लग गई है।

FotoJet 2 1

यह भी पढ़ें:

Parineeti Chopra: क्या परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा कर रहे हैं एक दूसरे को डेट? इस जगह एक साथ आए नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस Taapsee Pannu के खिलाफ FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here