ओम शांति ओम (Om Shanti Om) फिल्म के आज 14 साल पूरे हो गए हैं। इसके साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने भी फिल्म इंडस्ट्री में 14 साल पूरे कर लिए हैं। इसी फिल्म से दीपिका ने बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म 9 नवंबर साल 2007 में रिलीज हुई थी। यह सुपर डुपर हिट थी। फिल्म में बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका लीड रोल में थी। इसमें मराठी एक्टर श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) और अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) ने अहम किरदार अदा किया है।
फिल्म फराह खान के निर्देशन में बनी थी। इसमें किरन खेर ने भी अहम भूमिका निभाई थी। दीपिका की पहली फिल्म ही इतनी हिट रही की आज भी उन्हें याद किया जाता है। यहां से दीपिका अपने करियर में आगे बढ़ने लगी।
फिल्म के 14 साल पूरे होने और दीपिका के इंडस्ट्री में 14 साल पूरे होने पर ट्विटर पर #deepikapadukone #14YearsOfDeepikaPadukone #OmShantiOm ट्रेंड कर रहा है। इसके साथ फैंस दीपिका की कई तस्वीरों को ट्रेंड करा रहे हैं। फिल्म ओम शांति ओम से जुड़ी तस्वीर भी दिख रही हैं।
फिल्म में दोनों की लव स्टोरी वाकई में काम की थी इस फिल्म के जरिए दीपिका को फराह खान ने पर्दे पर इस तरह पेश किया था कि वे बॉलीवुड जान और शान बन गई। दीपिका की फैन फॉलोइंग भी शानदार हो गई थी।
दीपिका पादुकोण के एक फैन ने ट्वीट किया ’23 बॉलीवुड फिल्में, 25 यादगार कैरेक्टर, 2014 से एक एक्ट्रेस, हाईएस्ट पेड फीमेल, मोस्ट वैल्यूड फीमेल एक्ट्रेस, ढेर सारे अवॉर्ड्स और एचीवमेंट, 1 वोमैन: दीपिका पादुकोण’।
दीपिका के इंडस्ट्री में 14 साल होने पर फैंस उनकी पहली फिल्म की तस्वीर को ट्विटर पर शेयर कर रहे हैं। दीपिका के नाम हजारों की संख्या में ट्वीट देखने को मिल रहे हैं। दीपिका ने 14 साल के करियर में एक से एक हिट फिल्मों को दिया है। बाजीराव मस्तानी उनकी जानी मानी फिल्मों से एक है। वहीं रामलीला को भी ना नहीं कह सकते हैं।
यह भी पढ़ें: