ड्रग केस में पुरा बॉलीवुड फसता जा रहा है। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल से पुछताछ के लिए एनसीबी ने 12 नवंबर को समन जारी किया था। अब खबर है कि अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से एनसीबी पुछताछ कर रही है। एनसीबी  ने गैब्रिएला को 11 बजे के दफ्तर बुलाया था पर वो 12.30 बजे पहुंची हैं जबकि अर्जुन रामपाल से पुछताछ चल रही है।

अभिनेता के घर सोमवार सुबह छापा मारा गया था। छापेमारी की कार्रवाई के दौरान अर्जुन के घर से लैपटॉप और कुछ मोबाइल फोन जांच के लिए जब्त किए गए थे।  साथ ही जांच एजेंसी ने सोमवार को रामपाल के ड्राइवर को भी हिरासत में लेकर कई घंटे तक पूछताछ की थी।

1 51

एनसीबी ने पिछले महीने गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के भाई अगिसिलाओस को गिरफ्तार किया था। अगिसिलाओस के पास चरस और अल्प्राजोलम टैबलेट मिली थी। एनसीबी ने उसे लोनावाला से गिरफ्तार किया था। उससे मिले सुराग के आधार पर अब अर्जुन रामपाल के घर पर छापा मारा।

जांच एजेंसी के मुताबिक, अगिसिलाओस ड्रग्स सप्लाई करता था। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी ने उसकी सप्लाई चेन से जुड़े सबूत भी जुटाए हैं। इस चेन में शामिल दूसरे ड्रग पैडलर्स को भी आरोपी बनाया गया है।

BHAI

बता दें कि ड्रग्स के केस में अब तक रिया चक्रवर्ती समेत लगभग 26 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। रिया चक्रवर्ती को अक्टूबर के महीने में कोर्ट से जमानत मिली थी। उन्होंने 28 दिन न्यायिक हिरासत में गुजारे। रिया से पहले उनके भाई शोविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया था। वे अभी भी कस्टडी में हैं और उनकी बेल अर्जी एक बार फिर से खारिज कर दी गई है।

arjun rampal 1

दीपिका पादुकोण की ड्रग्स चैट का खुलासा होने पर NCB ने पिछले महीने उनसे भी पूछताछ की थी। दीपिका की चैट में A नाम के शख्स का जिक्र आया था। कयास लगाए गए कि A यानी अर्जुन रामपाल हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here