साल 2020 भले ही लोगों के लिए खराब रहा हो पर भारतीय जनता पार्टी के लिए ये साल अच्छा रहा। पार्टी ने एक के बाद एक राज्य पर कब्जा किया। बीजेपी ने मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में हुए उपचुनाव में अच्छी जीत दर्ज की है। वहीं बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है।

उत्तरप्रदेश में हुए उपचुनाव के नतीजें मंगलवार रात में घोषित हो गए थे। राज्य में पार्टी ने 6 सीटों पर जीत का परचम लहराया है। वहीं एक सीट पर समाजवादी पार्टी के खाते में गई है। मल्हनी सीट से एसपी के लकी यादव ने जीत हासिल की है।

बांगरमऊ

उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव में अंतिम 37वें राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत कटियार ने 31380 वोटों से जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने 71149 मत पाकर प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की प्रत्याशी आरती बाजपेयी को शिकस्त दी है। दूसरे नंबर पर रही कांग्रेस को 39769 वोट मिले हैं।

देवरिया

देवरिया सदर सीट पर मतगणना पूरी हो गई है। भाजपा प्रत्याशी डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी 20252 वोट से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी को पराजित किया है।

बुलंदशहर

बुलंदशहर में 27 राउंड चली काउंटिंग के बाद भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही 20,962 मतों से विजयी हुई हैं। उनको को 86,879 मत मिले हैं। उन्होंने अपने निकटतन प्रतिद्वद्वी बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को हराया है। हाजी यूनुस 65,917 वोट मिले हैं, जबकि तीसरे स्थान पर आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी मोहम्मद यामीन को 13402 मत मिले

नौगांवा सादत

अमरोहा की नौगांवा सादात विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी संगीता चौहान ने 15077 मतों से जीत हासिल की है। दिवंगत कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की पत्नी व भाजपा प्रत्याशी संगीता चौहान को कुल 86692 और सपा प्रत्याशी जावेद आब्दी को 71615 मत मिले।

टूंडला

फीरोजाबाद के टूंडला में सेहरा भाजपा प्रत्‍याशी प्रेम पाल धनगर के सिर पर बंध गया है। उन्‍होंने तकरीबन 17 हजार से ज्‍यादा वोटों से जीत हासिल की है। दूसरे नंबर पर सपा प्रत्‍याशी महाराज सिंह धनगर रहे। पहले राउंड में जरूर वे आगे रहे लेकिन बाद में 39 राउंड में लगातार भाजपा उम्‍मीदवार मात देते रहे। 

घाटमपुर

कानपुर की घाटमपुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी उपेंद्रनाथ पासवान ने 23820 वोटों से जीत दर्ज की है। यह सीट एक बार फिर जनता ने भाजपा की झोली डाल दी है। 60405 वोट पाकर भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र पासवान जीत गए हैं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. कृपा शंकर 36585 वोट पाकर दूसरे पायदान पर रहे हैं।

शानदार जीत के बाद उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा, “साबित हो गया मोदी है तो मुमकिन है। ये जीत मोदी जी को जाती है। मैं जनता का आभारी हूं जो उन्होंने हम पर भरोसा जताया है।”

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here