फोर्ब्स ने दुनियाभर की 100 शक्तिशाली महिलाओं का सूची जारी की है। इस सूची में पांच भारतीय महिलाओं ने अपनी जगह बनाई है। शक्तिशाली महिलाओं की सूची में ICICI बैंक की सीइओ और एमडी चंदा कोचर और बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रिंयका चोपड़ा का नाम भी है। इसके अलावा तीन भारतीय और हैं जिन्हें इस सूची में शामिल किया गया है। बता दें फोर्ब्स द्वारा जारी किए गए इस सूची में शीर्ष पर जर्मन की चांसलर एंजेला मार्केल हैं।

अगर बात करें पांच भारतीय महिलाओं की तो इस सूची में सबसे ऊपर रहने वाली भारतीय आईसीआईसीआई की सीईओ चंदा कोचर हैं। उन्हें 32वीं रैंक हासिल हुई है। वहीं एचसीएल कॉर्पोरेशन की सीईओ रोशनी नादर मल्होत्रा ने 57वीं रैंक हासिल की है। बायोकॉन की फाउंडर और चेयर पर्सन किरन मजूमदार शॉ का नाम इस सूची में 71वें नंबर पर है। अन्य लोगों में एक मीडिया हाउस की संपादकीय निदेशक और चेयरपर्सन शोभना भरतिया 92वें और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम 97वें नंबर पर है।

बता दें कि मार्केल लगातार 7वीं बार इस सूची में पहले स्थान पर कायम हैं और कुल मिलाकर 12 बार वह इस सूची में पहले स्थान पर रही हैं। मार्केल के बाद ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरिजा मे दूसरे स्थान पर हैं।

टेरिजा मे के बाद बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की सह चेयरमैन मेलिंडा गेट्स तीसरे स्थान पर हैं। मेलिंडा और उनके पति बिल ने अभी तक 40 अरब डॉलर का अनुदान दिया है और दोनों दुनिया के 100 देशों के संगठनों को मदद उपलब्ध करा रहे हैं।

इस बार की लिस्ट में 23 नए लोगों ने जगह बनाई है। फेसबुक की मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) शर्लिन सैंडबर्ग चौथे और जीएम की सीईओ मैरी बारा पांचवें स्थान पर हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप 19वीं रैंक पर हैं।

बता दें कि कुछ भारतीय मूल की महिलाओं का नाम भी इस सूची में हैं। इसमें पेप्सिको की सीईओ इंदिरा नुई (11वां स्थान) और भारतीय मूल की अमेरिकी नेता निक्की हेले (43वें नंबर) पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here