नगमे हैं, शिकवे हैं, किस्से हैं, बातें हैं
          नगमे हैं, शिकवे हैं, किस्से हैं, बातें हैं
          बातें भूल जाती हैं, यादें याद आती हैं
          ये यादें किसी दिल-ओ-जानम के
         चले जाने के बाद आती हैं
           यादें यादें यादें

आज कपूर परिवार कृष्णा राज कपूर को याद कर रहा है। 88 वर्षीय कृष्णा राज कपूर लंबे समय से बीमार चल रही थीं। एक अक्टूबर को मुंबई में उनका हृदयगति रुकने से निधन हो गया था। बॉलीवुड के प्रसिद्ध शोमैन राजकपूर की दिवंगत पत्नी कृष्णाराज कपूर की अस्थियां पूरे विधि विधान के साथ उनके बेटे अभिनेता रणधीर कपूर ने वीआइपी घाट पर विसर्जित की। इस दौरान दोनों भाई रणधीर कपूर और राजीव कपूर भावुक नजर आए।  हरिद्वार में वीआईपी घाट पर अस्थि विसर्जन कुलपुरोहित पंडित प्रशांत पालीवाल ने विधि विधान के साथ करवाया। अस्थि विसर्जन के बाद अभिनेता रणधीर कपूर और उनके छोटे भाई राजीव कपूर ने वीआइपी घाट पर गंगा स्नान भी किया। तत्पश्चात उन्होंने पारिवारिक परंपरा के अनुसार पूजन आदि भी किया।

इस मौके पर राजीव कपूर सहित परिवार के अन्य लोग भी मौजूद थे। साथ ही शम्मी कपूर के पुत्र आदित्य कपूर, शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर, रणधीर कपूर के बहनाई मनोज जैन, जतिन सियाल समेत परिवार के अन्य लोग उपस्थित रहे। बता दें कि एक अक्तूबर को आरके स्टूडियो चैंबूर मुम्बई निवासी कृष्णा राज कपूर (88) का मुम्बई में निधन हो गया था। शुक्रवार को कृष्णा राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर, राजीव कपूर और कपूर परिवार के लोग हरिद्वार में दिवंगत कृष्णा राजकपूर की अस्थियां विसर्जन करने पहुंचे।

दिवंगत कृष्णाराज कपूर को स्वास्थय की समस्या काफी पहले से थी। कई सालों से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। वे कपूर परिवार की सबसे सीनियर पर्सन थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here