Brahmin MLA in UP 2022: यूपी में दिखा ब्राह्मण प्रत्‍याशियों का जलवा, देखें विजेताओं की पूरी लिस्‍ट

यूपी में विधानसभा चुनावों में सबसे ज्‍यादा बीजेपी गठबंंधन के ब्राह्मण प्रत्‍याशी जीत कर आए हैं।

0
12789
Brahmin MLA in UP 2022
Brahmin MLA in UP 2022

Brahmin MLA in UP 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके है। चुनाव के पहले माना जा रहा था कि ब्राह्मणों की बीजेपी से नाराजगी है। जिसके चलते सभी दलों ने ब्राह्मणों को अपने साथ लाने की कोशिश की। मायावती और अखिलेश यादव ने भगवान Parashuram की मूर्ति बनवाने की बात भी कही थी। साथ ही सभी दलों ने ब्राह्मणों को अच्छी खासी तादाद में टिकट भी दिया। बता दें कि राज्‍य में करीब 12 प्रतिशत ब्राह्मण मतदाताओं की संख्‍या है।

यह भी पढ़ें: Brahmin MLA in Uttarakhand 2022: उत्तराखंड में ब्राह्मण प्रत्‍याशियों ने किया कमाल, देखें विजेताओं की पूरी लिस्‍ट

Brahmin MLA in UP 2022 : Shalabh Mani Tripathi की हुई जीत

यूपी में विधानसभा चुनावों में Shrikant Sharma, Shalabh Mani Tripathi, विपुल दुबे, Brijesh Pathak, राघवेंद्र शर्मा समेत सबसे ज्‍यादा बीजेपी गठबंंधन के ब्राह्मण प्रत्‍याशी जीत कर आए हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के टिकट पर अमिताभ बाजपेई, राकेश पांडे जैसे ब्राह्मण चेहरों को भी जीत नसीब हुई। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने बहुत खराब प्रदर्शन किया। उसको मात्र दो सीटों पर जीत मिली। जिनमें से एक ब्राह्मण चेहरे प्रमोद तिवारी की बेटी आराधना मिश्रा हैं।

Brahmin MLA in UP 2022 Shalabh Mani Tripathi
Brahmin MLA in UP 2022 Shalabh Mani Tripathi

योगी सरकार में मंत्री रहे बृजेश पाठक ने लखनऊ कैंट से सपा के सुरेंद्र सिंह को चुनाव हराया है। वहींं पत्रकार से नेता बने शलभ मणि त्रिपाठी ने देवरिया सदर विधानसभा सीट पर सपा उम्मीदवार अजय प्रताप सिंह को मात दी है।  

Aradhana Mishra
Brahmin MLA in UP 2022

प्रमोद तिवारी की बेटी Aradhana Mishra ने रामपुर खास सीट से जीत की हैट्रिक लगाई है। उन्‍होंने नागेश प्रताप सिंह उर्फ छोटे सरकार को चुनाव हराया है। वहीं सासंद रितेश पांडेय के पिता और जलालपुर से सपा उम्‍मीदवार राकेश पांडेय ने भी अपना चुनाव जीता है। 

Brahmin MLA in UP 2022 : देखें पूरी लिस्‍ट

  • कालपी = विनोद चतुर्वेदी
  • पयागपुर = सुभाष त्रिपाठी
  • बहरज = दीपक मिश्रा
  • देवरिया सदर = शलभ मणि त्रिपाठी
  • झांसी = रवि शर्मा
  • किदवई नगर = महेश त्रिवेदी
  • चिल्लूपार = राजेश त्रिपाठी
  • सहजनवा= प्रदीप शुक्ला
  • ऊंचाहार = मनोज पांडेय
  • फरुखाबाद सदर =सुनील द्विवेदी
  • मेहनौन =विनय द्विवेदी
  • तरबगंज= प्रेमनारायण पाण्डेय
  • मथुरा =श्रीकांत शर्मा
  • शाहाबाद=रजनी तिवारी
  • शिकारपुर = अनिल शर्मा
  • अनूपशहर= संजय शर्मा
  • बिथरी चैनपुर= राघवेंद्र शर्मा
  • बदलापुर =रमेश मिश्रा
  • लखनऊ कैंट= बृजेश पाठक
  • लखनऊ = योगेश शुक्ला
  • धौरहरा = विनोद शंकर अवस्थी
  • आगरा दक्षिण =योगेंद्र उपाध्याय
  • छिबरामऊ = अर्चना पांडेय
  • कोल =अनिल पराशर
  • भगवंतनगर= आशुतोष शुक्ला
  • साहिबाबाद = सुनील शर्मा
  • रामपुर खास= आराधना मिश्रा
  • अकबरपुर रनियां= प्रतिभा शुक्ला
  • खलीलाबाद=अंकुर राज त्रिपाठी
  • गोविंद नगर= सुरेंद्र मैथानी
  • बांदा =प्रकाश द्विवेदी
  • मेहदावल=अनिल त्रिपाठी
  • आर्यनगर =अमिताभ बाजपाई
  • महोली = शशांक त्रिवेदी
  • सेवता =ज्ञान तिवारी
  • दरियाबाद = सतीश शर्मा
  • महोबा =राकेश गोश्वामी
  • जलालपुर = राकेश पांडेय
  • मिर्जापुर = रत्नाकर मिश्रा
  • इलाहाबाद = हर्ष बाजपाई
  • ज्ञानपुर = विपुल दुबे
  • इसौली = ओम प्रकाश पांडेय
  • चित्रकुट= चंद्रिका उपाध्याय
  • तरब गंज = प्रेम नारायण पांडेय

(अगर हमारी लिस्ट में कोई नाम छूट गया हो तो कृपया कमेंट करके बताएं।)

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here