Goa Election 2022: Shiv Sena नेता Sanjay Raut ने केजरीवाल पर बोला हमला, कहा- दिल्ली में कोरोना बढ़ रहा है और CM गोवा में क्या संदेश दे रहे हैं?

0
617
Maharastra Politics
Maharastra Politics

Goa Election 2022: Shiv Sena नेता Sanjay Raut ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने सवाल उठाया है कि जब दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे हालात में दिल्ली के मुख्यमंत्री गोवा में डोर-टू-डोर प्रचार कर रहे हैं। इसकी क्या जरूरत है? वो क्या संदेश देना चाहते हैं? उन्होंने कहा कि अगर आपकी पार्टी AAP इतनी मजबूत है तो दिल्ली के मुख्यमंत्री… गोवा का दौरा क्यों कर रहे हैं? दिल्ली में उनकी ज्यादा जरूरत है जहां मामले बढ़ रहे हैं।

Goa Election 2022: अरविंद केजरीवाल ने कोर्टालिम में किया प्रचार

Goa Election 2022: बताते चलें कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कोर्टालिम में घर-घर जाकर आप पार्टी की उम्मीदवार के लिए प्रचार किया। उन्होंने कहा, “लोग दोनों पार्टी से परेशान हैं और उनको बदलाव चाहिए। लोगों ने दिल्ली के काम के बारे में सुना है। मौका मिला तो वही काम यहां भी करेंगे।”

गोवा में कब होगा चुना

Election dates

Goa Election 2022:गौरतलब है कि निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया है। साल की शुरूआत में गोवा (Goa Election 2022) समेत उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और पंजाब में चुनाव होने हैं। शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने तारीखों का एलान किया है। 5 राज्‍यों में चुनाव 10 फरवरी से 7 मार्च तक चलेंगे और नतीजों का फैसला 10 मार्च को आ जाएगा। वहीं गोवा में चुनाव 14 फरवरी को होगा। पांच राज्यों के चुनाव 7 चरणों में होंगे। वहीं गोवा का चुनाव एक ही चरण में होगा।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here